Advertisment

MP Pench Tiger Reserve : बाघिन टी-4 ने दिया चार शावकों को जन्म ! अब तक 20 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने चार शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक कुल पांच बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है।

author-image
Bansal News
MP Pench Tiger Reserve :  बाघिन टी-4 ने दिया चार शावकों को जन्म ! अब तक 20 शावकों को दिया जन्म

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने चार शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक कुल पांच बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। पाटदेव नाम से मशहूर इस बाघिन टी-4 का जन्म साल 2010 में ‘सुपरमॉम कॉलरवाली बाघिन’ से जन्मे पांच शावकों के साथ हुआ था, जिसके नाम पर 29 शावकों को जन्म देने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है।

Advertisment

अभ्यारण्य में नन्हे शावकों की एंट्री

पेंच बाघ अभयारण्य के उप क्षेत्र संचालक रजनीश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा कि पाटदेव बाघिन (टी-4) के चार नन्हे शावकों को सोमवार, नौ जनवरी को सफारी के दौरान पर्यटकों ने भी देखे हैं। उन्होंने कहा कि इस बाघिन ने पेंच के जंगल में पांचवी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले इस बाघिन ने 2014 से 2020 के बीच अलग-अलग साल में कुल चार बार में 16 शावकों को जन्म दिया था। साल 2014 में बाघिन ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया था जिसमें दो नर शावकों की मौत हो गई थी। शेष सभी वयस्क होने तक बाघिन के साथ रहे। सिंह ने बताया कि पांचवी बार में बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है।

5 बार 20 शावकों को दे चुकी है जन्म 

बाघिन अब तक पांच बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। उन्होंने कहा कि टी-4 बाघिन की उम्र वर्तमान में 12 साल है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सफारी कर रहे पर्यटकों के सामने से जैसे ही जंगल की कच्ची सड़क पार करती पाटदेव बाघिन निकली, उसके पीछे-पीछे करीब दो माह उम्र के नन्हे चार शावक चहलकदमी करते सड़क पर आ गए। बाघिन के साथ चार नन्हे शावकों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने मोबाइल व कैमरे पर बाघिन और नन्हे शावकों के वीडियो, फोटो रिकॉर्ड कर लिए। इंटरनेट पर बाघिन और उसके नन्हे शावकों के वीडियो खूब प्रसारित हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कॉलरवाली बाघिन की विरासत को पाटदेव बाघिन आगे बढ़ा रही है।

tiger Pench Tiger reserve pench tiger reserve forest tiger safari pench pench jungle safari pench national park tiger foundation how many tigers at pench tiger reserve madhya pradesh tiger reserve mp tiger pench tiger reserv pench tiger reserve mp pench tiger reserve nagpur pench tiger reserve news pench tiger reserve population pench tiger reserve safari pench tiger reserve turia gate pench tiger reserves tiger in pench reserve
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें