Advertisment

MP three cubs born : खुशखबरी; मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में आए तीन नन्हें मेहमान, दिखी चहल कदमी

author-image
Bansal News
MP three cubs born : खुशखबरी; मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में आए तीन नन्हें मेहमान, दिखी चहल कदमी

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से नए वर्ष 2023 के कुछ दिन पहेल ही खुशखबरी आई है। टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्टर बृजेन्द्र झा ने की पुष्टि करते हुए बताया है कि युवा बाघिन पी 653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि शावकों के जन्म को करीब 4-5 माह के हो चुके हैं। हिनोता क्षेत्र में बाघिन को शावकों के साथ देखा गया है। इन शावकों के जन्म के साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे में बढ़ोत्तरी हो गई है। वर्तमान समय में पन्ना टाइगर रिजर्व में 75 से अधिक छोटे बड़े बाघ हैं।

Advertisment

यहां बता दें कि देश दुनिया में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व फेमश है। अब देश दुनिया में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में नए साल के पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व की युवा बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है पर्यटकों ने हिनौता क्षेत्र में बाघिन को शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए देखा और उसका वीडियो बना लिया।

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा का कहना है कि नन्हे मेहमानों के पन्ना टाइगर रिजर्व में आने से प्रबंधन में खुशी का माहौल है। बृजेंद्र झा ने बताया कि पार्क के मैदानी अमले द्वारा कुछ दिन पूर्व भी बाघिन को शावकों के साथ देखा था अब पर्यटकों द्वारा उसका वीडियो भी बनाया है बाघिन और उसके 3 शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी नियमित दिनचर्या पूरी कर रहे हैं, इसके साथ ही वन हमले के द्वारा सतत उनकी निगरानी भी की जा रही है।

white tiger sanctuary in madhya pradesh tiger reserve of india Tiger Reserve Tiger in Madhya Pradesh tiger satpura tiger reserve Pench Tiger reserve panna tiger reserve safari panna tiger reserve madhya pradesh panna panna tiger reserve gate Panna Tiger Reserve panna madhya pradesh panna mp panna tiger reserve madhya pradesh panna tiger reserve madhya pradesh kanha tiger reserve mp kanha tiger reserve bandhavgarh tiger reserve 3 cubs born in panna mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें