Advertisment

MP TET Varg 2 Admit Card 2025: मध्य प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट वर्ग 2 के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP TET Varg 2 Admit Card 2025: मध्य प्रदेश टीईटी वर्ग 2 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

author-image
Vishalakshi Panthi
MP TET Varg 2 Admit Card 2025 Out

MP TET Varg 2 Admit Card 2025:मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। MP TET Varg 2 परीक्षा 2025 में शामिल होने वालों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने इसे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध करा दिया है।

Advertisment

अगर आपने माध्यमिक या प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन किया है, तो अब आप अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

MP TET Varg 2 Admit Card 2025: परीक्षा की तारीख

MP TET Varg 2 परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रहा है। परीक्षा के लिए तैयार सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

MP TET Varg 2 Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  1. MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "एडमिट कार्ड" या "नवीनतम सूचना" वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “MP TET Varg 2 Admit Card 2025” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  4. अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरें।
  5. अगर पूछा जाए तो कैप्चा दर्ज करें।
  6. “खोजें” या “सबमिट” पर क्लिक करें।
  7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Advertisment

परीक्षा में ये डॉक्युमेंट्स साथ लेकर जाना न भूलें

  • प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि जरूरी हो)

इस भर्ती अभियान के जरिए 10,758 पदों को भरा जाएगा जिसमें विषय शिक्षक, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक, और नृत्य शिक्षक जैसे पद शामिल हैं।

CPCB Recruitment 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका, 1.77 लाख तक होगी सैलरी

Advertisment

CPCB Recruitment 2025

CPCB Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ग्रुप A, B और C के कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

esb.mp.gov.in मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती MP TET Varg 2 एडमिट कार्ड 2025 एमपी टीचर एडमिट कार्ड MPESB एडमिट कार्ड MP TET एडमिट कार्ड डाउनलोड मध्य प्रदेश शिक्षक परीक्षा एमपी टीईटी वर्ग 2 एडमिट कार्ड एमपी टीचर एडमिट कार्ड 2025 एमपीईएसबी एडमिट कार्ड
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें