Advertisment

MP News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम मोहन यादव ने किया सूर्य नमस्कार, बनी विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली

MP News, Swami Vivekananda Yuva Shakti Mission: स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्य के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योग किया।

author-image
Kushagra valuskar
MP News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम मोहन यादव ने किया सूर्य नमस्कार, बनी विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली

MP News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्य के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योग किया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर के ग्राम डोभी के सीएम राइज स्कूल में छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया।

Advertisment

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। सरकार हर साल सूर्य नमस्कार का आयोजन करती है। आज प्रदेश सरकार युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है। हमने युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा, 'हमारी योजना है कि 10वीं-12वीं के छात्र शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शिक्षित बने।' सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमने लक्ष्य तय किया है कि 2028 तक प्रदेश के 70 फीसदी युवा स्वरोजगार प्राप्त करेंगे।

सपने देखें और पूरा करने आगे बढ़ें- सीएम मोहन यादव

सुभाष स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब युवा बोलते हैं तो मुझे स्वामी विवेकानंद जी का ध्यान आता है। स्वामी विवेकानंद जयंती के माध्यम से सनातन संस्कृति सभ्यता भारत दर्शन का आनंद देता है। इसके जरिए हम युवा शक्ति की पहचान पाते हैं।

Advertisment

उन्होंने कहा कि आज के अवसर पर मैं यहां उपस्थिति सभी युवाओं को नमन और बधाई देता हूं। स्वामी विवेकानंद जी ने राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति को सर्वोपति माना है।

भोपाल में बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली

भोपाल ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। शौर्य स्मारक में वर्ल्ड की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली बनाई गई। स्वामी विवेकानंद जी की यह रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई गई है। इसका आकार 225x80 है। इसे बनाने में चार हजार किलो रंग का इस्तेमाल किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनमोहन यादव नजर आए।

इंदौर की टीम ने बनाई रंगोली

3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लगा। रंगोली को इंदौर की कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार किया। शिखा इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। उन्हें रंगोली क्वीन के नाम से जाना जाता है।

Advertisment

publive-image

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा

सबसे बड़ी रंगोली को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे यहां 64 कला भगवान कृष्ण के समय से जानी जाती है। 14 विद्या से व्यक्ति का जीवन पूरा होता है। उन्होंने कहा, कला संस्कृति से इतिहास समृद्ध होता है। हमारे लिए स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर कला को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें-

Indore smart city project: इंदौर में 17 मार्गों में कैमरे अपग्रेड, ओवरस्पीडिंग पर कटेगा चालान

MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: निजी शिक्षण संस्थान के स्टाफ को 2007 से मिलेगा नियमित वेतनमान

Advertisment

MP news National Youth Day ladli behna yojana CM Mohan Yadav swami vivekananda yuva shakti mission स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन राष्ट्रीय युवा दिवस
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें