Advertisment

MP Summer Update : मार्च से पहले ही तप रहा एमपी, 36.1 डिग्री सेल्सियस के खंडवा सबसे गर्म, आगे क्या होगा हाल

MP Summer Update : मार्च से पहले ही तप रहा एमपी, 36.1 डिग्री सेल्सियस के खंडवा सबसे गर्म, आगे क्या होगा हाल mp-summer-update-mp-heats-up-even-before-march-khandwa-hottest-at-36-1c-what-will-happen-next-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Summer Update : मार्च से पहले ही तप रहा एमपी, 36.1 डिग्री सेल्सियस के खंडवा सबसे गर्म, आगे क्या होगा हाल

भोपाल। MP Summer Update  अभी फरवरी खत्म भी नहीं हुआ है और सूरज की तपिश लोगों के पसीने छोड़ रही हैं ऐसे में जरा सोचिए मार्च March weather में क्या हाल होगा। जी हां मध्यप्रदेश में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में स्कूलों में चल रहे एक्जाम से बच्चों की परेशानी भी बढ़ सकती है। एमपी के इंदौर में आज से सीबीएसई बोर्ड CBSE Board Exam 2023 10 वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। तो वहीं एमपी बोर्ड के प्रेक्टिकल एक्जाम चल रहे हैं और अगले महीने यानि 1 मार्च से लिखित परीक्षाएं हैं। ऐसे में तपती धूप और बढ़ती गर्मी बच्चों की परीक्षाओं को भी प्रभावित कर सकती है।

Advertisment

आपको बता दें एमपी में अधिकतम पारा यहां पारा 36.1 डिग्री पार कर गया है। जी हां प्रदेश का खंडवा शहर बीते 24 घंटों में सबसे अधिक गर्म रहा। तो वहीं डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं सागर जिले (Sagar District) में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP Summer Update 
बीते दिन की बात करें तो खंडवा अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा धार जिले में तापमान 35.7 डिग्री, खरगोन में 35.4 डिग्री, राजधानी भोपाल में तापमान 33.7 डिग्री, इंदौर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर में 33.1, जबलपुर जिले 32 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के संकेत नहीं है।

MP Summer Update 
एमपी के शहर में अधिकतम तापमान तो बढ़ा ही है साथ ही साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। जी हां इसमें सागर जिले की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ये इस सीजन का प्रदेश का यह सर्वाधिक बढ़ता हुआ तापमान है। तो वहीं नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि राजधानी भोपाल में 16 डिग्री और सिवनी में 16.4 डिग्री ​सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Advertisment
mp weather update today mp weather mp weather forcast MP Summer Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें