Advertisment

MP State Bar Counsil: राधेलाल गुप्ता बने काउंसिल के नए चेयरमैन, बहुमत से पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव

MP State Bar: MP स्टेट बार के नए चेयरमैन राधेलाल गुप्ता बने. प्रेम सिंह भदौरिया के खिलाफ बहुमत से पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव

author-image
Rohit Sahu
MP State Bar Counsil: राधेलाल गुप्ता बने काउंसिल के नए चेयरमैन,  बहुमत से पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव


MP State Bar Counsil: एमपी स्टेट बार काउंसिल के नए चेयरमैन राधेलाल गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। प्रेम सिंह भदौरिया के खिलाफ आज बहुमत के साथ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। इसी के साथ प्रेम सिंह भदौरिया का पद अयोग्य घोषित हो गया। दरअसल स्टेट बार की सामान्य सभा की बैठक रविवार, 26 मई को प्रातः 11 बजे शुरू हुई। इसमें सभी 25 सदस्य उपस्थित थे। सबसे पहले अविश्वास प्रस्ताव विचार किया गया। इस प्रस्ताव में बार काउंसिलआफ इंडिया के द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति एचपी सिंह, उपस्थित थे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1794800066685014184?s=19

भदौरिया गुट ने कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की
बीसीआई के निर्देश के बावजूद प्रेम सिंह भदौरिया व दो अन्य सदस्यों द्वारा कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया गया। सदस्य जगन्नाय त्रिपाठी ने प्रस्ताव दिया कि सदस्य प्रेम सिंह भदौरिया को आज स्टेट बार चेयरमैन की भूमिका में नहीं होना चाहिए। स्टेट बार चेयरमैन व वाइस चेयरमैन, दोनों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लंबित है जिस पर विचार किया जाना है। प्रेम सिंह भदौरिया ने इसका विरोध किया। शिवेन्द्र उपाध्याय ने सदन में बहुमत के आधार पर कार्यवाही की अध्यक्षता की।

मत विभाजन करने पर जितेन्द्र कुमार शर्मा, सदस्य बीसीआई, सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी, राधेलाल गुप्ता, वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी, सदस्य विजय चौधरी, सुनील गुप्ता, सदस्य दिनेश नारायण पाठक, सदस्य जेपी मिश्रा, सदस्य राजेश कुमार पांडे, सदस्य मनीष तिवारी, सदस्य राजेश शुक्ला, सदस्य राजेश व्यास, सदस्य मनीष दत्त व सदस्य विवेक सिंह 15 सदस्यों ने चेयरमैन प्रेम सिंह भदौरिया के विरूद्ध अविश्वास समर्थन किया। तद्नुसार प्रेम सिंह भदौरिया को अध्यक्ष के पद से अपदस्थ किया गया।

वाइस चेयरमैन सैनी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव गिरा
सात सदस्यों ने वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी के विरूद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग की। गई अविश्वास प्रस्ताव में 15 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में मत दिया। तद्‌नुसार उनके विरूद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया।

Advertisment

इस तरह संचालित हुई प्रक्रिया

नए चेयरमैन के निर्वाचन हेतु 15 मिनट तक बैठक स्थगित की गई। 15 मिनट बाद सदन की कार्यवाही पुनः प्रारंभ की गई एवं प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्य शिवेन्द्र उपाध्याय को बैठक के अध्यक्ष के रूप में बैठाकर आगामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नए चेयरमैन के लिए सदस्य राधेलाल गुप्ता का नाम बीसीआई सदस्य जितेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रस्तावित किया। जिस पर शिवेन्द्र उपाध्याय ने समर्थन किया। इस तरह बहुमत से राधेलाल गुप्ता नए चेयरमैन के रूप में निर्वाचित कर लिया गया।

राजेश शुक्ला मानद सचिव निर्वाचित

राधेलाल गुप्ता के चेयरमैन नियुक्त हो जाने से मानद सचिव का पद रिक्त हुआ अतः राजेश शुक्ला को बहुमत से मानद सचिव चुना गया। उनके नाम का समर्थन बीसीसीआई प्रतिनिधि स्टेट बार सदस्य जितेन्द्र कुमार शर्मा, सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी, सदस्य राधेलाल गुप्ता, वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी, सदस्य विजय चौधरी, सदस्य सुनील गुप्ता, सदस्य दिनेश नारायण पाठक, सदस्य जेपी मिश्रा, सदस्य, माननीय राजेश कुमार पांडे, सदस्य मनीष तिवारी, सदस्य राजेश शुक्ला, सदस्य राजेश व्यास, सदस्य मनीष दत्त व सदस्य विवेक सिंह को मिलाकर 15 सदस्यों ने किया। अंत मे सामान्य सभा के अध्यक्ष सदस्य शिवेन्द्र उपाध्याय ने सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित किया।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें