Advertisment

MP SPS Promotion: एसपीएस के 16 अधिकारी बने IPS, इन दो अफसरों को मिली प्रोविजनल पदोन्नति

MP IPS Promotion: एमपी में ​पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मप्र राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन मिला है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP SPS Promotion: एसपीएस के 16 अधिकारी बने IPS, इन दो अफसरों को मिली प्रोविजनल पदोन्नति

भोपाल।  MP SPS Promotion:  एमपी में ​पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। MP Breaking News जहां मप्र राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन मिला है। हालांकि ऐसी जानकारी सामने आ रही है जहां इसे लेकर कुछ दिनों बाद यूपीएससी द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जिसके बाद ये पदोन्नत हो जाएंगे।

Advertisment

तीन अधिकारियों के नहीं खुले लिफाफे — MP SPS Promotion:

आपको बता दें समिति के सामने तीन अधिकारियों के लिफाफे नहीं खोले गए। इसका कारण जो सामने आ रहा है उसके अनुसार दो अधिकारी आईपीएस में पदोन्नति के लिए निर्धारित उम्र पूरी कर चुके हैं। यही कारण है कि उनकी पदोन्नति को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि एक अधिकारी को लेकर ये कहा जा रहा है कि विभागीय जांच के चलते उन्हें लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

बैठक में ये रहे उपस्थित — MP SPS Promotion:

आपको बता दें अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इसे लेकर ​दिल्ली में एक बैठक हुई है, जिसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा उपस्थित थे। जिसके अनुसार वर्ष 2021 के लिए 10 और वर्ष 2022 के लिए 6 एसपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें आईपीएस पद पर पदोन्नति दी गई है।

इन्हें मिला है आईपीएस अवार्ड — MP SPS Promotion:

जिन अधिकारियों को आईपीएस पद पर पदोन्नत किया गया है उसमें ये नाम शामिल हैं।

Advertisment
  • मनीष कुमार खत्री
  • राजेश कुमार त्रिपाठी
  • सुनील कुमार मेहता
  • वीरेंद्र जैन
  • देवेंद्र कुमार पाटीदार
  • रायसिंह नरवरिया
  • रामशरण प्रजापति
  • सुंदर सिंह कनेश
  • राजेश व्यास
  • पदम विलोचन शुक्ला
  • सुधीर कुमार अग्रवाल
  • पंकज कुमार पांडे
  • अजय पांडे
  • डॉक्टर संजय अग्रवाल
  • अरुण मिश्रा
  • विनोद कुमार सिंह

इन्हें एक साल के लिए मिली पदोन्नति — MP SPS Promotion:

राजेश त्रिपाठी और अरुण कुमार मिश्रा को एक साल के लिए प्रोविजनल पदोन्नति दी गई है। तो वहीं देंवेंद्र सिरोलिया की बात करें तो ये ओवर एज हो चुके है। इसके अलावा प्रकाश चंद्र परिहार का एक प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही साथ गोपाल खांडेल भी 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं।

MP Breaking News mp ips mp IPS News MP SPS NEWS MP SPS Promotion:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें