Advertisment

MP Sport News: विवेक सागर को मिलेगा राज्य का सर्वोत्तम विक्रम पुरस्कार, इन खिलाड़ियों को भी किया जाएगा सम्मानित

MP Sport News: विवेक सागर को मिलेगा राज्य का सर्वोत्तम विक्रम पुरस्कार, इन खिलाड़ियों को भी किया जाएगा सम्मानित mp-sport-news-vivek-sagar-will-get-the-states-best-vikram-award-these-players-will-also-be-honored

author-image
Bansal News
MP Sport News: विवेक सागर को मिलेगा राज्य का सर्वोत्तम विक्रम पुरस्कार, इन खिलाड़ियों को भी किया जाएगा सम्मानित

भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत आज राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। संचालक खेल और युवा कल्याणपवन जैन ने राज्य स्तरीय खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 के लिए राज्य शासन द्वारा 13 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र, 01 स्व. प्रभाष जोशी और 01 लाईफ टाइम अचीव्हमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। जैन ने बताया कि वर्ष 2020 के लिए लाईफ टाईम अचीव्हमेंट पुरस्कार पद्मश्री श्री अभय छजलानी को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ओलम्पिक हॉकी स्टॉर खिलाड़ी विवेक सागर को राज्य के सर्वोत्तम विक्रम पुरस्कार से नवाजा जायेगा। संचालक पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2020 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए एकलव्य के लिए 110 आवेदन, विक्रम पुरस्कार के 95, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 34, स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार के 03 तथा लाईफ टाईम अचीव्हमेंट पुरस्कार के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए थे।
यह खेल हस्तियां होंगी सम्मानित

Advertisment

एकलव्य पुरस्कारः-
व्यक्तिगत खेल में- सुषमा वर्मा क्याकिंग-कैनोइंग सीहोर, तुषिता सिंह सॉफ्ट टेनिस भोपाल, स्पर्श खरे वूशु जबलपुर, अर्जुन सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुनील डावर एथलेटिक्स बड़वानी, गौरांशी शर्मा बैडमिंटन (दिव्यांग) भोपाल, राममिलन यादव सेलिंग टीकमगढ़, अंकित शर्मा फेंसिंग, ग्वालियर, अनुराधा अहिरवार तीरंदाजी भोपाल, प्रीति रजक शूटिंग होशंगाबाद एवं शशांक पटेल ताईक्वांडो भोपाल।

दलीय खेल में- साधना सेंगर हॉकी होशंगाबाद।

ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल में - धु्रवराज कुर्रे पावर लिफ्टिंग भोपाल को एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

विक्रम पुरस्कार:-
व्यक्तिगत खेल में- विश्वजीत सिंह कैनो-स्लॉलम होशंगाबाद, सुनिधि चौहान शूटिंग भोपाल, निधि नन्हेट कराते बालाघाट, परिधि जोशी घुड़सवारी इन्दौर, मंजू बम्बोरिया बॉक्सिंग उज्जैन, एकता यादव सेलिंग भोपाल।

Advertisment

दलीय खेल में- विवेक सागर प्रसाद हॉकी होशंगाबाद, हर्षवर्धन तोमर बास्केटबॉल ग्वालियर।
ओलंपिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल - मल्लखम्ब में पूजा मालवीय, उज्जैन तथा
दिव्यांग श्रेणी में सुश्री प्राची यादव पैरा कैनो, ग्वालियर के नाम की घोषणा की गई है।

विश्वामित्र पुरस्कार:-
व्यक्तिगत खेल  में-  वीरेन्द्र डबास, पैरा स्वीमिंग एवं पैरा एथलेटिक्स, ग्वालियर, रिचपाल सिंह सलारिया, तीरंदाजी जबलपुर को तथा दलीय खेल में - डॉ. हबीब हसन को वर्ष 2020 का विश्वामित्र पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

लाईफ टाईम अचीव्हमेंट पुरस्कार:-
अभय छजलानी, पद्मश्री तथा पूर्व अध्यक्ष इन्दौर टेबल टेनिस संघ को वर्ष 2020 के लाईफ टाइम पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

Advertisment

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार:-
वर्ष 2020 के स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार से उज्जैन की मल्लखम्ब खिलाड़ी सुश्री वैष्णवी कहार को नवाजा जायेगा।

bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार MP reaking News In Hindi Today Madhya pradesh Chhattisgarh Breaking news MP Sama eklavya award mp khel award 2020 mp khel award 2020 list Vikram Award 2020 मध्य प्रदेश खेल पुरस्कार 2020
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें