Advertisment

Martyred Anil Singh Verma: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ MP का लाल, CM मोहन ने सहायता राशि का किया ऐलान

Martyred Anil Singh Verma: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ MP का लाल, CM मोहन ने11 लाख सहायता राशि का किया ऐलान।

author-image
Preetam Manjhi
Martyred Anil Singh Verma: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ MP का लाल, CM मोहन ने सहायता राशि का किया ऐलान

Martyred Anil Singh Verma: मध्य प्रदेश के सीहोर निवासी सूबेदार अनिल सिंह वर्मा वीर गति को प्राप्त हो गए। जैसे ही ये खबर उनके परिजनों ने सुनी तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। इंडिगो फ्लाइट से शहीद सूबेदार अनिल सिंह वर्मा का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा है। पार्थिव शरीर को बैरागढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल में रखा गया है।

Advertisment

शहीद का पार्थिव शरीर सुबह करीब 7 बजे उनके पैतृक गांव सीहोर के लसूडिया परिहार के लिए रवाना हुआ। बता दें कि अनिल सिंह वर्मा जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज उनका अंतिम संस्कार सीहोर के पैतृक गांव ग्राम लसूडिया परिहार में किया जाएगा।

संबंधित खबर:MP Congress News: कांग्रेस विधायक और नेताओं को IT का नोटिस, 7 साल के हिसाब के साथ बुलाया दिल्ली

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 11, 2024


  CM मोहन यादव ने किया सहायता राशि का ऐलान

इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर शोक जताया। इसी के साथ सूबेदार अनिल वर्मा के परिवार को मोहन सरकार द्वारा मदद की जाएगी। CM मोहन यादव ने 11 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया है। शहीद की अंतिम यात्रा में अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री करण सिंह शामिल होंगे।

Advertisment
hindi news MP news Jammu and Kashmir cm mohan anil singh verma shahid martyred anil singh verma mp ka lal shahid
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें