Advertisment

MP में बीजेपी नेता को पार्टी से निकाला: सीधी जिला उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़ के आरोप, BJP नेत्री बोली कार्यालय में डर लगता है

MP BJP News: सीधी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सोशल मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

author-image
BP Shrivastava
MP BJP News

हाइलाइट्स

  • सीधी जिला उपाध्यक्ष पर सुरेश सिंह पर लगा छेड़छाड़ का आरोप
  • घबराई महिला नेता ने खुद को कंप्यूटर कक्ष में बंद किया
  • आरोपी पदाधिकारी को पार्टी से हटाया
Advertisment

MP BJP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब भाजपा की एक नेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कार्यालय जाने में डर लगने लगा है। यह घटना शुक्रवार को हुई थी, लेकिन इस पर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रविवार, 20 अप्रैल को पार्टी ने सुरेश सिंह को निष्कासित कर दिया।

युवती ने खुद को कमरे में बंद किया

जानकारी के अनुसार, यह घटना भाजपा कार्यालय के पास स्थित एक ऑफिस में हुई। शुक्रवार को पार्टी की मीटिंग आयोजित की गई थी। बैठक के बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह उस ऑफिस में पहुंचे और वहां मौजूद 21 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

युवती घबरा गई और उसने खुद को कंप्यूटर कक्ष में बंद कर लिया। जब ऑफिस के अन्य लोग आए, तब इस घटना का पता चला। युवती रोते हुए उसी दिन सीधी सांसद रीति पाठक के पास गई। सांसद ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह के पास भेज दिया।

Advertisment

बीजेपी नेत्री बोली- जो कुछ भी हो रहा है, वह शर्मनाक

भाजपा की नेता नीलम पांडेय ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक है जिम्मेदार लोगों की चुप्पी। अब तो हद हो गई है, कार्यालय जाने में डर लगने लगा है।" इस पर भाजपा नेता बद्री मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह ने एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया, "सीधी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने जो अशोभनीय कार्य किया है, उससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसलिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर सुरेश सिंह को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाता है।"

[caption id="attachment_799837" align="alignnone" width="1030"]publive-image रविवार की शाम को सीधी बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह को पार्टी से निकालने का आदेश जारी हुआ।[/caption]

Advertisment

कांग्रेस ने कहा- महिलाएं सुरक्षित नहीं 

कांग्रेस के पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने बताया कि अब ऑफिस में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। यह मामला भी गांधारी द्वारा धृतराष्ट्र को दी गई शिकायत की तरह सामने आया है। दूसरी ओर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए, तो दोषियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। पार्टी की नीति स्पष्ट है, गलत करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है।

कोतवाली में कोई शिकायत नहीं आई

कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी। सांसद रीति पाठक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

ये भी पढ़ें:  नर्मदापुरम में मां-बेटी की दिनदहाड़े हत्या: एक शव आंगन में और दूसरा पड़ोसी के दरवाजे पर मिला, सनसनी

Advertisment

शिवसेना ने की केस दर्ज करने की मांग

शिवसेना की जिला शाखा ने कोतवाली थाने के प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि यह महिला की इज्जत के खिलाफ है। उन्होंने आरोपी सुरेश सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की अपील की।

आधार कार्ड से हुआ चमत्कार: ग्वालियर में महिला को डेढ़ साल बाद मिला परिवार, मिलन की खुशी से नम हुईं आंखें

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में आधार कार्ड की मदद से एक और बिछड़े परिवार का रविवार को पुनर्मिलन हुआ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली कलावती को डेढ़ साल बाद अपने परिवार से मिलन का मौका मिला है। मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह दो साल पहले अपने घर से दूर हो गई थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

Women Safety BJP Office Suresh Singh Sidhi Suresh Singh BJP Sidhi molestation of girl Sidhi molestation case Sidhi BJP Vice President Sidhi BJP controversy Reeti Pathak News MP BJP News BJP leader controversy BJP Harassment Case Madhya Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें