/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-Shivraj-Singh-Chouhan-clears-rumors-mohan-yadav-my-cm-hindi-news-zvj.webp)
हाइलाइट्स
- शिवराज सिंह चौहान का मोहन यादव के प्रति समर्थन।
- बोले- कोई कयास मत लगाना, मेरे CM मोहन यादव।
- मीडिया में चल रही पदयात्रा संबंधी अटकलों को खारिज किया।
Shivraj Singh Chouhan Support CM mohan yadav: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) के प्रति अपने पूर्ण समर्थन और विश्वास को स्पष्ट करते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ही हैं और वही रहेंगे। सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने मोहन यादव की कार्यशैली और विकास की सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे अपनी अंतिम सांस तक निभाएंगे। अब केंद्रीय मंत्री चौहान का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मोहन यादव ही मेरे मुख्यमंत्री हैं...
सीहोर के शासकीय पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव एक साथ मंच साझा करते नजर आए। इसी दौरान शिवराज सिंह ने कहा, “इधर-उधर कोई कयास मत लगाइए, मोहन यादव मेरे मुख्यमंत्री हैं। हम सब उनके साथ खड़े हैं, हमारे कॉन्सेप्ट क्लियर हैं। मोहन यादव सीएम हैं। मोहन जी की कल्पनाशीलता और विकास की तड़प प्रदेश को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने मीडिया में चल रही पदयात्रा संबंधी अटकलों को खारिज किया।
शिवराज सिंह ने तोड़ी तमाम अटकलें
शिवराज सिंह ने मोहन यादव के प्रति पूर्ण समर्थन जताते हुए आगे कहा कि- मेरे मन में यही है कि मोहन यादव मेरे से अच्छा काम करें, मेरे कई गुना बेहतर काम मोहन यादव प्रदेश के लिए करें और कर भी रहे हैं और हम उनके साथ हैं।
सीहोर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
दरअसल, एमपी के सीहोर में शनिवार को 113 करोड़ 45 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए शासकीय पीजी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव एक साथ मंच पर मौजूद थे। इस दौरान शिवराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया था।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1931307307024928818
जनसेवा को बताया नैतिक कर्तव्य
पदयात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता की सेवा को अपना नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य मानते हैं। जब तक सांस चलेगी, उस कर्तव्य को पूरा करना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मीडिया ने उनकी पदयात्रा को लेकर अनावश्यक खबरें फैलाईं।
केंद्र में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन
शिवराज सिंह आगे ने कहा, “अब जब मैं केंद्र में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री हूं, तो मेरी जिम्मेदारी है कि देशभर में दौड़कर काम करूं। जब तक सांस है, काम करता रहूंगा।”
ये खबर भी पढ़ें... सीहोर में मोहन यादव और शिवराज ने किया 113 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण, श्यामपुर में खुलेगा नया कॉलेज
पार्टी के फैसलों को बताया सर्वोपरि
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की बात उनके लिए ब्रह्मवाक्य है और जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे भगवान की पूजा मानकर निभाते हैं। इसलिए "मीडिया के साथियों से कहना चाहता हूं कि इधर-उधर कोई कयास मत लगाना। मोहन यादव मेरे मुख्यमंत्री हैं, और हम उनके साथ खड़े हुए हैं। यह शिवराज का मार्ग है, इसमें न दाएं है या बाएं है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्यामपुर और सीहोर के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्यामपुर में नया कॉलेज और सीहोर के लिए नई सड़क व भवन निर्माण की घोषणा की।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Gwalior MNREGA Scam: बड़ा बंगला, 2 महंगी कार, सरकारी रिकॉर्ड में मजदूर, पूर्व सरपंच और परिवार वालों के बन गए जॉब कार्ड
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ybryJL2t-MP-MNREGA-sarkari-Yojana-Fraud-Panchayat-former-Sarpanch-Sarbadi-Bai-hindi-news-300x187.webp)
Gwalior MNREGA Fraud: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मनरेगा योजना (MGNREGS YOJANA) के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां लग्जरी एसयूवी कार और आलीशान मकान वाले पूर्व सरपंच और उनका परिवार के लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। रिकार्ड में उन्हें मजदूर बताया गया है। ये पूरा खेल फर्जी जॉब कार्ड बनाकर किया गया।इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें