Advertisment

MP Shivraj Singh : 215 करोड़ रुपए की सौगात देंगे सीएम, तैयारियां जोरों पर

author-image
Bansal News
MP Shivraj Singh : 215 करोड़ रुपए की सौगात देंगे सीएम, तैयारियां जोरों पर

भोपाल। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 18 दिसम्बर को नीलबड़ में प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। जनता में उत्साह भी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के साथ निरीक्षण किया, विधानसभा हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने 15 दिसम्बर को सुबह 11 बजे बताया कि 18 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीलबड़ आ रहे हैं, वे विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 18 दिसम्बर को नीलबड़ में प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे , स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर, जनता में उत्साह भी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के साथ निरीक्षण किया, क्षेत्र में तैयारियों का मुआयना किया। विधायक रामेश्वर शर्मा के विधानसभा क्षेत्र हुजूर के लिए 215 करोड़ की सौगात देने मुख्यमंत्री आएंगे।

Advertisment

बता दें, 215 करोड़ की राशि में, 91 करोड़ केरवा ग्रामीण पेय जल परियोजना, 60 करोड़ प्रधानमंत्री आवास, 40 करोड़ नीलबड़ से बढ़झिरी तक 4-लेन सड़क निर्माण और 24 करोड़ अन्य सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 91 करोड़ की केरवा ग्रामीण पेय जल परियोजना में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत हुजूर के 76 गावों में हर-घर 'नल से जल' पहुचाने का लक्ष्य, 24 महीनों में पूरा होगा कार्य, 10 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निर्माण ऐजेंसी की रहेगी। योजना के लिए केरवा डेम में पानी का आरक्षण किया गया, 1.5 लाख आबादी लाभान्वित होगी। 60 करोड़ की लागत से कलखेड़ा में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाएगा । 40 करोड़ की लागत से नीलबड़ से बढ़झिरी तक 4-लेन सड़क का होगा निर्माण, स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएगा पूरा मार्ग। इसके साथ ही 24 करोड़ की लागत से कई अंदरूनी सड़कों का भी निर्माण होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर आज विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर के साथ कार्यक्रम स्थल सहित क्षेत्र का भ्रमण किया। आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों का निरीक्षण किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-15-at-1.05.58-PM.mp4"][/video]

Chief Minister MLA भूमिपूजन Collector bhopal MP bandha talab भोपाल Shivraj Singh Chouhan Shivraj Singh शिवराज सिंह चौहान preparations विधायक Rameshwar Sharma रामेश्वर शर्मा Bhoomipujan avinash lavania मुख्यमंत्री कलेक्‍टर Inspection निरीक्षण 18 दिसम्बर २०२३ 215 करोड़ रुपए के विकास कार्य Assembly Huzur area Chief Minister's visit December 18 Development works worth Rs 215 crore Neelbad अविनाश लवानिया तैयारियां नीलबड़ मुख्यमंत्री का दौरा विधानसभा हुजूर क्षेत्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें