Advertisment

MP शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले तेज, बनाए जा सकते है 12 नए मंत्री!

MP शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले तेज, बनाए जा सकते है 12 नए मंत्री! MP Shivraj cabinet expansion speculation intensifies 12 new ministers can be made vkj

author-image
deepak
MP शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले तेज, बनाए जा सकते है 12 नए मंत्री!

MP Cabinet Reshuffle: मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकले तेज हो गई है। क्योंकि बीते दो दिन पहले सीएम शिवराज को दिल्ली तलब किया गया था। दिल्ली में सीएम शिवराज ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष से करीब 2 घंटे मुलाकात की थी।

Advertisment

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले जल्द ही शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। वही सूत्रों का कहना है कि सरकार के मंत्री मंडल में फेरबदल भी किया जा सकता है। जिनकी जगह पर 12 नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश के जाने माने नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

बड़े फेरबदल की तैयारी!

दरअसल, इसी साल मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। इस लिहाज से सरकार में फेरबदल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिवराज सरकार में अभी फिलहाल 30 मंत्री है। वही 4 मंत्री पद खाली है। और मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या 35 की जा सकती है। एक बात यह भी है कि सरकार में लंबे समय से एंटी इनकंबेसी की संभावना बढ़ती दिखाई देती आ रही है। इस लिहाज से बीजेपी जल्द ही विधानसभा चुनाव से पहले मार्च में कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है।

12 नए चेहरों हो सकते हैं शामिल

सूत्रों की माने तो शिवराज सरकार में 12 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं। नेशनल खबरों की माने तो सरकार के 6 से 8 मंत्रियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर चुनाव की कमान सौंपी जा सकती है। वही 10 से 12 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Advertisment
Trending Story Shivraj Singh Chouhan mp government MP Cabinet Reshuffle mp Cabinet mp assembly election 2023 Mission 2023 Madhya Pradesh Cabinet latest news in hindi jp-nadda indore election 2023 BL Santosh BJP Plan for MP Election 2023 bjp bhopal Assembly Election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें