Advertisment

शिवपुरी में सड़क हादसा: महाराष्ट्र की 2 महिला डॉक्टर्स की मौत, 4 घायल,अयोध्या से उज्जैन जाते समय कार पुलिया से नीचे गिरी

MP Shivpuri Road Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक कार पुलिया के नीचे गिर गई। जिससे उसमें सवार दो महिला डॉक्टर्स की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

author-image
BP Shrivastava
MP Shivpuri Road Accident

हाइलाइट्स

  • शिवपुरी में कार पुलिया से नीचे गिरी
  • दो महिला डॉक्टर्स की मौत, 4 घायल
  • हादसे का शिकार लोग महाराष्ट्र के रहने वाले
Advertisment

MP Shivpuri Road Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक बड़ा कार हादसा हो गया। यहां कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। जिसमें दो महिला डॉक्टर्स की मौत हो गई, जबकि 4 डॉक्टर घायल हो गए। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और अयोध्या से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे।

डॉक्टर्स टीम तीर्थ यात्रा पर थी, शिवपुरी के कोलारस में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक घटना शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बायपास फोरलेन NH-46 पर अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। डॉक्टरों की टीम 10 दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे।

डॉ. तन्वी आचार्य व डॉ. नीलम पंडित की मौत

रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में डॉक्टर तन्वी आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, डॉ. नीलम पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP NEWS : जेल में मुश्किल से कट रही मुस्कान की रातें, ब्वॉयफ्रेंड साहिल की बिगड़ी हालत, नशे के लिए हुए परेशान!

ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। जिससे घायलों की स्थिति और भी गंभीर हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

भोपाल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय मौत: पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप, बड़ा खुलासा करने वाली थी रिचा पांडे

Advertisment

Bhopal Dr Richa Pandey Death Case

Bhopal Dr Richa Pandey Death Case: भोपाल की महिला डॉक्टर रिचा पांडे की मौत के बाद उनका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर मिला था। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। रिचा के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद अभिजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसे मार दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

mp road accident Shivpuri Road Accident Maharashtra Two Female Doctors Died Car Fell Down
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें