Advertisment

PWD का ईई सस्पेंड: 7 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में EE धर्मेंद्र सिंह यादव आरोपी, ग्वालियर कमिश्नर ने की कार्रवाई

MP PWD EE suspend: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री (PWD Executive Engineer) धर्मेंद्र सिंह यादव को आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

author-image
BP Shrivastava
MP PWD EE suspend

MP PWD EE suspend: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री (PWD Executive Engineer) धर्मेंद्र सिंह यादव को आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उनके द्वारा सात करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी करने का मामला सामने आया था। शिवपुरी कलेक्टर की अनुशंसा पर ग्वालियर कमिश्नर ने गुरुवार को एक्शन लिया।

Advertisment

ईई ने 7 करोड़ से ज्यादा 5 खातों में किए ट्रांसफर

कार्यपालन यंत्री धर्मेन्द्र सिंह यादव लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक-1 शिवपुरी में पदस्थ हैं। इसी दौरान उन्होंने साल 2018-19 से 2022-23 तक कुल राशि 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 का कपटपूर्ण आहरण कर पांच बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की।

कमिश्नर ने किया ईई धर्मेन्द्र सिंह यादव को सस्पेंड

ग्वालियर कमिश्नर मनोज खत्री ने कार्यपालन यंत्री, धर्मेन्द्र सिंह यादव को वित्तीय अनियमितताओं में शामिल पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में यादव का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी रहेगा और इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कार्रवाई

कमिश्नर ने कलेक्टर शिवपुरी के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवपुरी ने प्रतिवेदन में बताया है कि कार्यपालन यंत्री, लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक 1 धर्मेन्द्र यादव द्वारा वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक कुल राशि 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 का कपटपूर्ण आहरण कर पांच बैंक खातों में ट्रांसफर की है।

Advertisment
shivpuri news PWD financial scam PWD executive engineer suspend MP PWD EE suspend MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें