Advertisment

MP Shivpuri Big News : सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, शिवपुरी में बनेगा नगर निगम

author-image
Preeti Dwivedi
MP Shivpuri Big News : सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, शिवपुरी में बनेगा नगर निगम

शिवपुरी। MP Shivpuri News मुख्यमंत्री​ शिवराज आज मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान mp breaking news के तहत शिवपुरी जिले के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ​ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले में 'मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले में 'मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का ई-लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा ​कि शिवपुरी को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, ताकि शिवपुरी का सर्वांगीण विकास हो।

Advertisment

मुख्यमंत्री​ शिवराज ने कहा कि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी और ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण कार्य में लगी हैं। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हम हिंदी में शुरू करा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवपुरी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में ₹135.53 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

today news shivpuri MP Breaking News cm shivraj bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें