Advertisment

MP Shikshak Bharti 2018: पात्र कैंडिडेट्स ओवर एज से हो रहे अपात्र, 3rd काउंसलिंग और जल्द भर्ती की उठी मांग

Madhya Pradesh (MP) Shikshak Bharti 2018 Controversy Update: शिक्षक पात्रता परीक्षा में पात्र MP के हजारों कैंडिडेट्स को अब ओवर एज की चिंता सताने लगी हैं। ऐसे में तीसरी काउंसलिंग और प्रदेश की स्कूलों के 8000 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की मांग तेज होने लगी।

author-image
sanjay warude
MP Shikshak Bharti

MP Shikshak Bharti

Madhya Pradesh (MP) Shikshak Bharti Controversy Update: शिक्षक पात्रता परीक्षा में पात्र MP के हजारों कैंडिडेट्स को अब ओवर एज की चिंता सताने लगी हैं। ऐसे में तीसरी काउंसलिंग और प्रदेश की स्कूलों के 8000 पदों पर जल्द भर्ती की मांग तेज होने लगी है।
दरअसल, मध्यप्रदेश की शिक्षक भर्ती 2018 की पात्रता परीक्षा में हजारों कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए थे। उनकी तीसरी काउंसलिंग अब तक नहीं हो पाई है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा खाली पदों पर भर्ती भी नहीं की गई। पिछले सात साल में अधिकांश पात्र कैंडिडेट्स ओवर एज की वजह से अपात्र हो चुके हैं। अब अन्य कैंडिडेट्स को भी ओवर एज का डर सताने लगा हैं।

Advertisment

MP में खाली पद और मांग

श्रेणीविवरण
भर्ती वर्ष2018
पात्रता परीक्षापास (हजारों अभ्यर्थी)
अब तक की काउंसलिंग2 चरण पूरे, तीसरा लंबित
शेष रिक्त पद (माध्यमिक)2237
अनुमानित रिक्त पदलगभग 80,000 (सभी कैटेगरी मिलाकर)
तीसरी काउंसलिंग की मांगलगभग 8000 पदों पर
प्रमुख विषयहिंदी, उर्दू, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान

सात साल में हुई दो काउंसलिंग

2018 की पात्रता परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स की अब तक दो काउसलिंग हुई हैं। तीसरी काउसलिंग के लिए पिछले सात साल से कैंडिडेट्स सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हो पाई। तीसरी काउंसलिंग कराने और खाली पदों पर जल्द भर्ती की मांग लेकर कैंडिडेट्स भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर रोक दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Shahdol Farzi Bill: एक घंटे की चौपाल में 14 किलो काजू-बादाम खा गए अफसर, 30 किलो नमकीन और पी गए 6 लीटर दूध की चाय

Advertisment

8000 पदों पर नियुक्ति नहीं की

कैंडिडेट्स के मुताबिक, 2021 के बाद कई कैंडिडेट्स की भर्ती की गई थी। 2022 में दूसरी काउंसलिंग की गई, लेकिन फिर उसके बाद से अब भी 8 हजार पद खाली ऐसे हैं, जिस पर पात्रों को नियुक्त नहीं किया जा रहा। शिक्षा विभाग ने आगे की प्रक्रिया ही रोक दी।

2237 पदों की सूची अभी लंबित

प्रदेश में अब भी लगभग 80 हजार शिक्षक के पद खाली पड़े हैं। इनमें हिंदी, उर्दू, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के पद खाली पड़े हैं। माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 2237 पदों की सूची अब भी लंबित हैं।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 
Advertisment

MP Moong Kharidi 2025 Update: सरकार ने तय की खरीद की सीमा, MP के जिलों में किसानों से खरीद के लिए बना ये फार्मूला

MP Moong Kharidi 2025 Update

Madhya Pradesh Moong Kharidi 2025 MSP Price Update: केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की लिमिट तय कर दी है, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी खरीद एक फार्मूला बना लिया है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

MPESB MP Teacher Vacancy mp teacher bharti MP Shikshak Bharti 2018 Controversy MP Shikshak Bharti 2018 MP Shikshak Bharti MP news Madhya Pradesh (MP) Shikshak Bharti Controversy Update hindi news Candidates Over Age Bhopal DPI
Advertisment
चैनल से जुड़ें