Advertisment

MP News: भैंस के हमले से घायल ग्रामीण की मृत्यु, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

MP News: भैंस के हमले से घायल ग्रामीण की मृत्यु, मालिक के खिलाफ केस दर्ज, कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को बड़ी राहत!

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: भैंस के हमले से घायल ग्रामीण की मृत्यु, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

MP Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहड़ोल से एक अजब मामला सामने आया है। जहां एक भैंस के हमले से ग्रामीण की मौत हो जाने पर भैंस मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबलपुर में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ रेप केस FIR की रद्द कर दी है।

Advertisment

यहां का है मामला

जानकारी के अनुसार शहड़ोल के असवारी गांव में भैस के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने भैंस मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये घटना गोहपारू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां के रहने वाले शिवम सिंह गोंड पर पड़ोस में रहने वाले सोमेलाल सिंह की भैंस ने हमला कर दिया था। ये घटना तब घटी थी जब सोमेलाल सिंह भैंस को चराने जंगल ले जा रहा था। हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को बड़ी राहत

जबलपुर में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को बड़ी राहत मिली है। जहां उनके खिलाफ रेप केस FIR की रद्द कर दी है। आपको बता दें हाई कोर्ट ने सिंघार के खिलाफ रेप की FIR की रद्द कर दी है। गौरतलब है कि साल 2022 में विधायक की पत्नी ने उमंग सिंघार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। हालांकि HC का विस्तृत आदेश आना अभी बाकी है। लेकिन सिंघार समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसके अनुसार 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं'।

mp news, mp shahdol news , news in hindi, congress MLA umang singhar, bansal news

Advertisment

news in hindi MP Shahdol News MP news congress mla umang singhar Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें