Advertisment

एमपी में पुलिस पर फिर हमला: सीहोर में SI गंभीर रूप से घायल, जवानों ने भागकर बचाई जान

MP Sehore Police Attacked: मध्यप्रदेश के सीहोर में पुलिस टीम पर गांववालों ने हमला कर दिया। जिससे एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी।

author-image
BP Shrivastava
MP Sehore Police Attacked

हाइलाइट्स

  • सीहोर में विवाद निपटाने पहुंची पुलिस पर हमला
  • कोर्ट मैरिज मामले में युवती पक्ष के लोगों ने की तोड़फोड़
  • पुलिस टीम पर हमले में SI गंभीर रूप से घायल
Advertisment

MP Sehore Police Attacked: मध्यप्रदेश में इस बार सीहोर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यहां इछावर तहसील के एक गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। हमले में SI गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

क्या है मामला ?

घटना इछावर तहसील के खेरी गांव की है। जहां के रहने वाले कमलेश नाम के युवक ने कुछ दिन पहले गेरूखान गांव की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी और उसे अपने साथ खेरी गांव ले गया था। युवती के परिजन को जब इस बात की जानकारी लगी तो वो इकट्ठे होकर खेरी गांव पहुंच गए और कमलेश के घर पर हमला कर दिया। कमलेश के घर पर कोई नहीं था। इसी कारण युवती के परिजन घर में तोड़फोड़ कर रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी।

5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विवाद की सूचना मिलते ही एसआई रामनारायण धुर्वे दो आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी हेमराज, विशाल, गजराज, राहुल और भूरा ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल एसआई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisment

कोर्ट मैरिज: युवक के घर पर तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

सीहोर के बिलकिसगंज थाना इलाके में एक एक कोर्ट मैरिज के मामले में युवती के परिजन ने युवक के घर में तोड़फोड़ कर दी। जिसकी सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। जिसमें एसआई रामनारायण धुर्वे घायल हो गए और टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।

ये भी पढ़ें: MP NEWS : जेल में मुश्किल से कट रही मुस्कान की रातें, ब्वॉयफ्रेंड साहिल की बिगड़ी हालत, नशे के लिए हुए परेशान!

इस हफ्ते पुलिस पर हमले की चौथी घटना

यहां बता दें, इस हफ्ते की यह चौथी घटना है। जिसमें लोगों ने पुलिस पर हमला किया। इससे पहले मऊगंज, शहडोल, दमोह में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ था।

Advertisment

शिवपुरी में सड़क हादसा: महाराष्ट्र की 2 महिला डॉक्टर्स की मौत, 4 घायल,अयोध्या से उज्जैन जाते समय कार पुलिया से नीचे गिरी

MP Shivpuri Road Accident

MP Shivpuri Road Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक बड़ा कार हादसा हो गया। यहां कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। जिसमें दो महिला डॉक्टर्स की मौत हो गई, जबकि 4 डॉक्टर घायल हो गए। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और अयोध्या से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक घटना शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बायपास फोरलेन NH-46 पर अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। डॉक्टरों की टीम 10 दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

SI injured sehore news Police attacked MP Sehore Police Attacked mp sehore news
Advertisment
चैनल से जुड़ें