Advertisment

MP School Timing Change : गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी

MP School Timing Change : गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी MP School Timing Change Order issued to change school timings due to summer vkj

author-image
deepak
MP School Timing Change : गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी

भीषण गर्मी के कारण अनेक राज्यों में स्कूलों में या तो अवकाश घोषित कर दिया गया या फिर टाइमिंग चेंज की गई है। मध्यप्रदेश में सरकार ने भी गर्मी के चलते शालाओं के टाइम को बदलने का अधिकार जिले के कलेक्टर को दे दिया है। इसी क्रम में भोपाल कलेक्टर अविनाश लावानिया ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में गर्मी के चलते दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परप विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में भोपाल जिलांतर्गत संचालित होने वाले सभी शासकीय और अशाासकीय स्कूलों के अध्यापन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाता है। परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा। वही जबलपुर कलेक्टर ने जबलपुर जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग चेंज कर दी है। स्कूलों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा अध्यापन कार्य होगा। जबलपुर कलेक्टर ने तापमान में हो रही वृद्धि के मद्देनजर यह आदेश ट्विटर पर जारी किया है।

Advertisment

publive-image

Advertisment
चैनल से जुड़ें