/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-School-Holiday-october-1-scaled-1.jpg)
MP School Holiday october : मध्य प्रदेश के शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरे और दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी है। विभाग के आदेश के तहत अक्टूबर में छात्रों को कुल 10 दिन की छुट्टी मिलेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए दशहरा एवं दिवाली पर्व के अवकाश घोषित किये हैं।
दिनांक 3 से 6 अक्टूबर तक दशहरा पर्व के लिए अवकाश रहेगा।
दिनांक 22 से 27 अक्टूबर तक दीपावली पर्व की छुट्टियां रहेंगी।@Indersinghsjp@schooledumppic.twitter.com/WZGG5jMSXL— Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp) September 9, 2022
दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के चलते दशहरा-दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार दशहरा पर्व को लेकर शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया जाएगा। तो वही दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी। यानी दीपावली पर 6 दिन का अवकाश रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें