/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/vvBjoZ6N-MP-News-10.webp)
MP School Holiday Cold Wave: मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। खंडवा और हरदा जिलों में स्कूल बंद रहेंगे, और नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को अवकाश दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
खंडवा कलेक्टर ने जारी किया आदेश
तापमान में अचानक आई गिरावट के चलते खंडवा जिले के सभी सरकारी, निजी, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए 14 जनवरी, 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
https://twitter.com/projskhandwa/status/1878833772185198794
यह भी पढ़ें: रविंद्र यति बने भोपाल जिले के बीजेपी अध्यक्ष: 18 और जिलों के अध्यक्षों का ऐलान, इन 9 जिलों के अध्यक्ष रिपीट
हरदा कलेक्टर ने भी घोषित की अवकाश
कलेक्टर आदित्य सिंह ने वातावरण में अचानक आई ठंडक और शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित नकारात्मक असर को ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी, मंगलवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने यह भी बताया कि 14 जनवरी को सभी परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में बदलाव: नितेश राठौर की जगह चंचलेश व्यास बने प्रदेश अध्यक्ष, 4 समन्वयक भी हटाए
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें