Advertisment

MP School Holiday: 15 नवंबर को सरकारी स्कूलों -दफ्तरों में रहेगी छुट्टी ! जानें क्या है इसकी वजह

author-image
Bansal News
MP School Holiday: 15 नवंबर को सरकारी स्कूलों -दफ्तरों में रहेगी छुट्टी ! जानें क्या है इसकी वजह

भोपाल।MP School Holiday इस वक्त की बड़ी खबर मध्यप्रदेश से सामने आ रही है जहां पर 15 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया है।  जी हां इस दिन सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। बता दें कि, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti ) मनाई जाती है। इसलिए सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

Advertisment

सरकारी कैलेंडर में नहीं है छुट्टी

आपको बताते चलें कि, 15 नवंबर (15 november) को मध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सामान्य अवकाश (general holiday) घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों में और स्कूल-कालेजों में अवकाश रहेगा। बता दें कि, इसका आदेश जारी हुआ है। वहीं पर यह अवकाश की जानकारी सरकारी कैलेंडर में नहीं दी गई थी। जिसके बाद कैलेंडर में भी सुधारने के आदेश जारी किए गए थे। अब आनलाइन सरकारी कैलेंडर में भी संशोधन कर दिया गया है। सरकारी कोषालयों और उपकोषालयों में यह अवकाश नहीं रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में फाइव डे वीक काम होता है।

जानिए कौन हैं बिरसा मुंडा

बिरसा मुंडा को लोग कई नामों से पुकारते हैं। उन्हें धरती बाबा, महानायक और भगवान भी माना जाता है। यह नाम ऐसे ही उन्हें नहीं मिले। अंतिम सांस तक अंग्रेजों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले और प्रकृति को भगवान की तरह पूजने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 14 नवंबर 1875 में झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था। आदिवासी इन्हें अपना महानायक मानते हैं।

tribal public holiday MP govt madhya pradesh holiday general holiday birsa munda jayanti Birsa Munda adiwasi samuday adiwasi 15 November #jharkhand
Advertisment
चैनल से जुड़ें