Advertisment

MP SATNA Bus Accident: सतना में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 45 घायल; 6 की हालत गंभीर

MP SATNA Bus Accident: सतना में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 45 घायल; 6 की हालत गंभीर

author-image
Bansal News
MP SATNA Bus Accident: सतना में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 45 घायल; 6 की हालत गंभीर

SATNA: मध्यप्रदेश के सतना जिले में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है यह बस कोटा कोच के नाम से संचालित है।घटना नागौद NAGOD तहसील के निकट रहिकवारा नामक गांव के हुई। स्थानीयों ने बताया बस की रफ्तार अत्यधिक तेज थी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 45 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से 6 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Advertisment

हादसे की वजह ?

रक्षाबंधन के त्योहार में भारी आवागमन व त्योहारों में खरीददारी जारी है। जानकारी के मुताबिक, बस कोटा से सतना जा रही थी। बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण ये भीषण हादसा हुआ है। ओवरलोड वाहन और तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रहे हैं। फिलहाल, नागौद पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें