Advertisment

MP Sanctuary : “मारूति और बाली” तीन साथियों के साथ पूरे जंगल पर रखेंगे नजर, कर्नाटक से पैदल एमपी के “मोगली” इलाके में पहुंचे

author-image
Bansal News
MP Sanctuary : “मारूति और बाली” तीन साथियों के साथ पूरे जंगल पर रखेंगे नजर, कर्नाटक से पैदल एमपी के “मोगली” इलाके में पहुंचे

सिवनी। कर्नाटक राज्य से मध्यप्रदेश के लिए पांच नर हाथियों का दल सड़क मार्ग से पैदल ही पेंच बाघ अभयारण्य के कुरई वन परिक्षेत्र के मोगली इलाके में पहुंच गया है। अब यहां इन हाथियों की मदद से जगल में बाघों की निगरानी की जाएगी। पेंच बाघ अभयारण्य के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया है कि इन हाथियों के आने से इस अभयारण्य में बाघों की निगरानी करने के साथ-साथ जंगल की सुरक्षा के इंतजाम और भी पुख्ता हो जाएंगे।

Advertisment

उन्होंने बताया कि कर्नाटक से पांच नर हाथियों को सड़क मार्ग से सुरक्षित पेंच बाघ अभयारण्य के कुरई वन परिक्षेत्र के मोगली इलाके में रविवार सुबह करीब चार बजे लाया जा चुका है।  उन्होंने कहा कि इसमें जनरल करियप्पा और जनरल थिमैया नाम के दो हाथी भी शामिल हैं। इन दोनों हाथियों की उम्र 8-8 साल है। सिंह ने बताया कि इन दोनों के अलावा, इस दल में तीन अन्य हाथी बाली (40), लावा (21) एवं मारूति (20) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पेंच बाघ अभयारण्य में हाथियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सिंह ने बताया कि वन अमला इन हाथियों की आवश्यक देखरेख में लगा हुआ है।

wildlife sanctuary in mp wildlife sanctuary in india wildlife sanctuary trick sanctuary solo ride to sanctuary sanctuary tricks sanctuary trick sanctuary in mp sanctuary in india sanctuary sanctuaru mp phen wildlife sanctuary mp sanctuary Kuno Wildlife Sanctuary kheoni wildlife sanctuary ken ghariyal sanctuary karera wildlife sanctuary gir wildlife sanctuary gangau wildlife sanctuary bori wildlife sanctuary bird sanctuary bagdara wildlife sanctuary
Advertisment
चैनल से जुड़ें