Advertisment

MP RTO Vacancy 2025: खत्म हुआ इंतेजार, एमपी में 13 साल बाद होगी परिवहन आरक्षकों की भर्ती, महिलाओं के लिए इतने पद

MP RTO Transport Constable Recruitment 2025 मध्य प्रदेश में 13 साल बाद परिवहन आरक्षक की भर्ती होने जा रही है। 100 पदों के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। जानिए पूरी डिटेल भर्ती प्रक्रिया, पदों की संख्या और पात्रता के बारे में।

author-image
Ashi sharma
MP RTO Transport Constable Vacancy 2025

MP RTO Transport Constable Vacancy 2025

MP RTO Transport Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की भर्ती आने वाली है। करीब 13 साल बाद विभाग 100 पुरुष परिवहन आरक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जा चुका है और यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के जरिए की जाएगी।

Advertisment

फिलहाल विभाग में 222 आरक्षक काम कर रहे हैं, जिनमें से 30 फीसदी महिलाएं हैं। नए आरक्षकों की भर्ती से विभाग की ताकत और बढ़ेगी, जिससे अवैध और ओवरलोडेड गाड़ियों पर सख्ती से कार्रवाई हो सकेगी। भर्ती के बाद आरक्षकों की संख्या बढ़कर 322 हो जाएगी।

क्यों जरूरी हुई भर्ती?

परिवहन विभाग में कुल 332 आरक्षकों के पद हैं। अभी इनमें से 222 पदों पर ही कर्मचारी हैं। वहीं, 21 आरक्षक प्रमोशन पाकर प्रधान आरक्षक बन चुके हैं, जिससे ये पद खाली हो गए हैं। इसके अलावा 79 पद पहले से ही खाली पड़े हैं। इस तरह कुल 100 पदों पर भर्ती की जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में आधी रात को 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

पुराने भर्ती विवाद से भी जुड़ा है मामला

साल 2012 में विभाग ने 100 महिला आरक्षकों की भर्ती निकाली थी, लेकिन भर्ती नियम पुरुषों के लिए बनाए गए थे। इस कारण सिर्फ 55 महिला पद ही भरे जा सके। बाकी 45 पदों पर पुरुषों की भर्ती कर दी गई। जब महिलाओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो 2014 में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वहां भी अगस्त 2023 में महिलाओं के पक्ष में ही फैसला आया। इसके बाद सितंबर 2024 में विभाग ने उन 45 पुरुष आरक्षकों को बाहर कर दिया जो महिलाओं के पदों पर भर्ती हुए थे। अब ये 45 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

प्रस्ताव शासन के पास

संयुक्त परिवहन आयुक्त विनोद भार्गव के अनुसार, विभाग ने 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Bhopal Bijli Gul: भीषण गर्मी के बीच बढ़ सकती है परेशानी, भोपाल में मंगलवार को 35 से ज्यादा इलाकों में होगी बिजली कटौती

sarkari naukri mp मप्र परिवहन आरक्षक भर्ती 2025 MP Transport Constable Vacancy MPESB नई भर्ती मप्र सरकारी नौकरी अपडेट MP Transport Department News MP Transport Constable Bharti 2025 मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी MPESB भर्ती 2025 Transport Department Recruitment MP मप्र में आरक्षक भर्ती MP Constable Jobs 2025 MP RTO Vacancy
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें