Advertisment

MP Rojgar Setu Yojana 2024: मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर, जानें कैसे करना होगा आवेदन

MP Rojgar Setu Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने योजना शुरू की है, जिसका मकसद है प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापसी पर रोजगार उपलब्ध कराना।

author-image
Kalpana Madhu
MP Rojgar Setu Yojana 2024: मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर, जानें कैसे करना होगा आवेदन

MP Rojgar Setu Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने “MP Rojgar Setu Yojana” शुरू की है, जिसका मकसद है प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापसी पर रोजगार उपलब्ध कराना। इस योजना के जरिए, जो मजदूर दूसरे राज्यों से लौटे हैं, उन्हें मध्य प्रदेश सरकार नौकरी के अवसर प्रदान करेगी।

Advertisment

इस योजना में भाग लेने के लिए, मजदूरों को एक विशेष कौशल रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरल है और कुछ ही कदमों में पूरी की जा सकती है। इससे मजदूरों को अपने कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर खोजने और पाने में मदद मिलेगी।

MP Rojgar Setu Yojana 2024 के मुख्य तथ्य

इस योजना का लाभ प्रवासी मजदूरो को प्रदान किया जाएगा जो अन्य दूसरे राज्य से वापस अपने राज्य मे लौट कर आए है।

इस योजना का लाभ मजदूरो को उनकी योग्यता के अनुसार दिया जाएगा।

प्रवासी मजदूरो को इस योजना का लाभ उठाने के लिए इसमे आवेदन करना होगा।

इस योजना से लाभार्थियो को मनरेगा के तहत रोजगार मिलेगा।

इस योजना के जरिये वापस मजदूरो की आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा।

इसके बाद सभी प्रवासी मजदूरो को खुद को पंजीकृत करने के लिए सांसद रोजगार सेतु योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Advertisment

MP Rojgar Setu Yojana 2024 के तहत इन क्षेत्रों मे दिया जाएगा रोजगार

भवन और अन्य निर्माण श्रमिक

कपड़ा

फैक्ट्री

ईट भट्टा खनन

कृषि और संबंध गतिविधियां

अन्य सरकारी सेक्टर्स

MP Rojgar Setu Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents)

आधार कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

श्रमिक कार्ड

पहचान पत्र

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज़ फोटो

MP Rojgar Setu Yojana 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जिन प्रवासी मजदूरो के पास समग्र आईडी नही है, उनके लिए नियत प्रक्रिया अनुसार समग्र पोर्टल पर ID जनरेट की जाएगी, इसके बाद इन श्रमिको का सर्वे, सत्यापन कार्य समग्र आईडी का उल्लेख करते हुए किया जाएगा।

इसके बाद जारी निर्देश अनुसार, पोर्टल पर समग्र आईडी (Composite ID)  तथा आधार कार्ड नंबर अंकित किया होना अनिवार्य है, सर्वेक्षण पुष्टि और पंजीकरण केवल उन श्रमिको के लिए होगा जो ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना’ या ‘निर्माण और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड’ में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।

इसके बाद आप इस योजना मे ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ ले सकते है।

MP Rojgar Setu Yojana 2024 मे आवेदन कैसे करें

[caption id="attachment_338046" align="alignnone" width="752"]MP Rojgar Setu Yojana 2024 MP Rojgar Setu Yojana 2024[/caption]

Advertisment

राज्य के वह प्रवासी मजदूर जो इस योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते है वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके इसमे आवेदन कर सकते है।

सबसे पहले आवेदन को इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज़ पर पंजीयन का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद एक नए पेज़ पर आपके सामने इसका फॉर्म खुल जाएगा।

उस फॉर्म मे आपको पूछी गई जानकारी जैसे Employer Details , Employer Details आदि भरनी है।

Advertisment

सारी जानकारी भरने के बाद आपको Register Details के बटन पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार आपका आवेदन इस योजना मे हो जाएगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें