Advertisment

MP Rewa News: वर्ल्ड क्लास मोहनिया टनल फूटी, पानी भरने से नेशनल हाईवे-39 पर दो घंटे तक जाम, नहर को किया डायवर्ट

MP: रीवा-सीधी के बीच बनी वर्ल्ड क्लास मोहनिया टनल गुरूवार रात वह फूट गई। ऊपर बह रही बाणसागर नगर का पानी बहने नेशनल हाईवे-39 पर जाम लग गया.

author-image
Preeti Dwivedi
MP Rewa News: वर्ल्ड क्लास मोहनिया टनल फूटी, पानी भरने से नेशनल हाईवे-39 पर दो घंटे तक जाम, नहर को किया डायवर्ट

रीवा। MP Rewa-Sidhi World class tunnel: रीवा-सीधी के बीच बनी जिस वर्ल्ड क्लास मोहनिया टनल का उद्घाटन 9 महीने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। गुरूवार रात वह फूट गई। इसके ऊपर बह रही बाणसागर नगर का पानी बहने से आसपास के सभी इलाकों में पानी भर गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे-39 (National Highway-39) पर करीब 2 घंटों तक जाम लगने से यातायात बंद रहा।

Advertisment

पास के इलाके कराए खाली,बंद करनी पड़ी नहर की सप्लाई

आपको बता दें जैसे ही टनल फूटने की खबर प्रशासन को लगी, तुरंत रात में ही नहर में सप्लाई बंद कराई गई। गुरूवार देर रात हुई इस घटना के बार शुक्रवार सुबह पानी निकल जाने के बाद ही टनल को फिर से चालू कराया गया। आपको बता दें ये वही वर्ल्ड क्लास मोहनिया टनल (World Class Mohania Tunnel)  है जिसका उद्घाटन करीब 9 महीने पहले 10 दिसंबर 2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था।

टनल फूटने की सूचना के बाद विधायक, कलेक्टर पहुंचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही घटना की सूचना मिली विधायक शरदेंदु तिवारी, सीधी कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। गुढ़ थाना सब इंस्पेक्टर प्रवीण उपाध्याय द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे बाणसागर की मुख्य नहर फूटने से टनल में पानी भरने की सूचना चुरहट बॉर्डर से प्राप्त हुई थी। मोहनिया टनल में पानी भरने की जानकारी मिलते ही चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, सीधी कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद टनल से आवागमन बंद कराया।

नहर को किया डायवर्ट

जानकारी के अनुसार खतरा टालने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहडोल जिले के देवलौंद स्थित बाणसागर बांध के अधिकारियों से रात 12 बजे बात करके नहर का पानी डायवर्ट करने यानि उसका मार्ग परिवर्तित करने का फैसला लिया। जिसके बाद अब जेसीबी की हेल्प से हाईवे के नीचे से जाने वाले कैनाल में पानी डायवर्ट किया गया। अधिकारियों की मानें तो नहर का मार्ग परिवर्तित करने के बाद भी करीब 4-5 घंटे तक पानी बहता रहा।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Indian Air Force: चीन-पाकिस्तान की सीमाओं पर इस तारीख से वायुसेना करेगी ‘त्रिशूल’ युद्धाभ्यास, जाने पूरी खबर

Singapore Presidential Election: 9वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सिंगापुर में शुरू मतदान, भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम

RJD leader Prabhunath Singh: सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजद नेता को दिया झटका, सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Advertisment

Bhadrapada Month 2023: शुरू हुआ भाद्रपद मास, यहां देखें जन्माष्टमी से लेकर पूरी त्योहारों की लिस्ट

Surya Nakshatra Parivartan 2023: सूर्य ने बदला नक्षत्र, अच्छी बारिश के आसार, इस दिन से मानसून की विदाई

MP Rewa-Sidhi World class tunnel, MP Rewa News, Nitin Gadkari news, badGanga Nahar Rewa, mp news in hindi, bansal news, World Class Mohania Tunnel brust

Advertisment
nitin gadkari mp rewa news MP Rewa-Sidhi World class tunnel National Highway 39 news Rewa Breaking World Class Mohania Tunnel World Class Mohania Tunnel brust
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें