Advertisment

MP Ratlam News: बड़ा हादसा टला, दिल्ली-मुंबई रेलखंड पर दुरंतो एक्सप्रेस डिरेल, अधिकारी रवाना, 24 घंटे में दूसरा हादसा

MP Ratlam News: रेल मंडल में बड़ा हादसा टला, दिल्ली-मुंबई रेलखंड पर दुरंतो एक्सप्रेस डिरेल, अधिकारी रवाना, 24 घंटे में दूसरा हादसा

author-image
Preeti Dwivedi
MP Ratlam News: बड़ा हादसा टला, दिल्ली-मुंबई रेलखंड पर दुरंतो एक्सप्रेस डिरेल, अधिकारी रवाना, 24 घंटे में दूसरा हादसा

रतलाम। MP Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम में 24 घंटे में दूसरा हादसा हुआ है। जहां दिल्ली-मुंबई रेलखंड पर दुरंतो एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। जिसके बाद अधिकारी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें ये हादसा अमरगढ़ पंचपिपलिया स्टेशन के बीच हुआ है। घटना की सूचना लगते ही अधि​कारियों की टीम घटना की जांच करने के लिए रवाना हो गई है।

Advertisment

mp-ratlam-railway-news

फिलहाल यहां से रेलवे दल घटना स्थल के लिए रवाना हुआ है। जानकारी के अनुसार इंजन के साथ लगी हुई बोगी बेपटरी हुई है। मुंबई दिल्ली के रूट के लिए ये अहम मार्ग है। बंसल न्यूज को मिली खास फुटेज में दिख रहा है कि यहां रेल के इंजन के नीचे बड़े—बड़े पत्थर आ गए हैं। अब ये जांच का विषय है ये हादसा कैसे हुआ है।

MP Ratlam News, mp breaking, mp ralilway news, indian ralilway, Duronto Express derail, Delhi-Mumbai railway section

Mp Ratlam News mp ralilway news mp breaking indian ralilway duronto express derail Delhi-Mumbai railway section
Advertisment
चैनल से जुड़ें