Advertisment

MP rape case : दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म

author-image
Bansal News
MP rape case : दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में दो नाबालिग सगी बहनों का कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पीड़िताओं की ओर से अदालत में दिये गये बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) तथा अन्य धाराओं में एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, धरनावदा थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने कहा कि पीड़ित बहनों की उम्र 13 और 17 वर्ष है। उन्होंने कहा कि बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। चौबे ने बताया कि एक दिन पहले गिरफ्तार किये गये बालिग आरोपी गोलू सेन (20) ने अपने ऑटोरिक्शा से दोनों नाबालिग बहनों और आरोपियों को एक स्थान पर छोड़ा था। उनके मुताबिक, उसपर घटना में सहयोग करने का आरोप है, जबकि नाबालिग (16) को बलात्कार के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में लिया है। बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, 10-11 नवंबर की दरमियानी रात रुठियाई इलाके से इन दोनों बहनों का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वे शौच के लिए निकली थी। चौबे ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें कुछ दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था और अज्ञात जगह ले गये और वहां उनके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

Advertisment
veterinarian rape case telangana rape case news telangana rape case sakinaka rape case sagar rape case rape news in guna rape case news rape case rape noida rape case nadiya rape case Lalitpur Rape Case jharkhand rape case Hyderabad rape case hardoi rape case guna today news guna rape news guna rape Guna News guna latest news guna gangrape news guna gang rape case Guna delhi rape case alwar rape case news alwar girl rape case
Advertisment
चैनल से जुड़ें