Advertisment

ओरछा में रामनवमी का भव्य आयोजन: भगवान को 21 क्विंटल लड्डुओं का लगेगा भोग, 25 क्विंटल फूलों से हुई सजावट

Orchha RamRaja Temple Ram Navami Celebrations:  देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में राम राजा को 21 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त लोकगायिका उर्मिला पांडेय बधाई गीत गाएंगी।

author-image
Bansal news
ओरछा में रामनवमी का भव्य आयोजन: भगवान को 21 क्विंटल लड्डुओं का लगेगा भोग, 25 क्विंटल फूलों से हुई सजावट

हाइलाइट्स 

  • रामनवमी के पावन अवसर पर ओरछा में विशेष आयोजन।
  • 25 क्विंटल फूलों से सजा रामराजा मंदिर।
  • राष्ट्रपति पुरस्कृत लोकगायिका उर्मिला पांडेय बधाई गीत गाएंगी।
Advertisment

Orchha RamRaja Temple: देशभर में आज रविवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के बड़े मंदिरों में भी इस खास पर्व को मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में ये पर्व विशेष रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। निवाड़ी जिले के ओरछा में राम राजा सरकार को 21 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त लोकगायिका उर्मिला पांडेय बधाई गीत गाएंगी।

ओरछा में रामनवमी की भव्यता 

publive-image

आज सुबह 9 बजे ओरछा में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो प्रथम कुश गेट से शुरू होकर पूरे शहर में घूमते हुए रामराजा मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में महारानी कुंअरि गणेश की बग्घी में विराजमान रामराजा भगवान की जगह-जगह अगवानी की जाएगी। श्रद्धालु अपने घरों के सामने श्रीराम का तिलक कर पूजा अर्चना करेंगे। नगर के नौ प्रवेश द्वारों पर फूलों की बारिश भी की जाएगी।

रामराजा मंदिर में इस दिन भगवान का जन्म 12 बजे होगा। जन्म के बाद मंदिर में आरती होगी और प्रसाद के रूप में 21 क्विंटल लड्डू का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा। मंदिर में विशेष सजावट की गई है और बधाई गीत गाए जाएंगे। इस दौरान भगवान को पालना झुलाया जाएगा।

Advertisment

publive-image

विशेष तैयारियां और प्रसाद

रामराजा मंदिर में प्रसाद स्वरूप 21 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं। इन लड्डुओं को तैयार करने में 600 लीटर घी, 6 क्विंटल बेसन और 9 क्विंटल शक्कर का इस्तेमाल किया गया है। ये लड्डू श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे।

इसके अलावा, मंदिर की सजावट भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिल्ली से मंगवाए गए 25 क्विंटल फूलों में गुलाब, डेजी, गुलदावरी और जरबेरा जैसे रंग-बिरंगे फूल शामिल हैं। इसके साथ ही, 25 क्विंटल गेंदा फूल भी सजावट में इस्तेमाल किया जाएगा। इस सजावट के लिए कोलकाता से 10 से अधिक कलाकार बुलाए गए हैं, जो मंदिर के हर कोने को फूलों से सजा रहे हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान

publive-image

मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रसिद्ध लोक गायिका उर्मिला पांडेय रामनवमी के अवसर पर बधाई गीत गाएंगी। इसके साथ ही, रामराजा संघर्ष परिषद द्वारा उर्मिला पांडेय को रायप्रवीण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

इस तरह से ओरछा में रामनवमी का पर्व बेहद खास और आकर्षक रूप में मनाया जा रहा है, जो धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम है।

Bhopal Ram Navami 2025: भोपाल में हर गली में गूंजेगा ‘जय श्रीराम’, जानिए कहां-कहां होंगे खास आयोजन और ट्रैफिक अपडेट

Bhopal Ram Navami Celebrations 2025

Bhopal Ram Navami Celebrations 2025: रविवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भोपाल के मंदिरों से लेकर सामाजिक संगठनों तक, हर जगह विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। तलैया, बिड़ला मंदिर, भेल और आनंद नगर समेत कई प्रमुख राम मंदिरों में शोभायात्रा, महाआरती, भंडारा और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

Vijayasan Devi Dham Urmila Pandey ujjain mahakal temple ujjain MP Ram Navami Celebration MP Orchha Ram Raja Temple Decoration
Advertisment
चैनल से जुड़ें