Advertisment

MP Raisen Accident : तेज रफ्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

MP Raisen Accident : तेज रफ्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर MP Raisen Accident : high-speed-car-hit-the-police-personnel-one-died-the-other-is-in-critical-condition-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Raisen Accident : तेज रफ्तार कार ने पुलिस कर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रायसेन। MP Raisen Accident  रायसेन से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां mp breaking news तेज रफ़्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी है। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई तो दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक का नाम राजेंद्र यादव बताया जा रहा है।
दूसरे का कटा पैर —
जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही दोनों को मारी जोरदार टक्कर में राजेंद्र यादव की मौत हो गई है तो वहीं दूसरे पुलिस कर्मी का पैर कट गया है। गंभीर घायल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी तीन लोग शराब के नशे में थे। हालांकि कार सवार को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना बीती देर रात की टाकीज़ चौराहे बरेली की बताई जा रही है। जिसके बाद बरेली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तो वहीं शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखा गया है।

Advertisment
MP Raisen News MP Raisen Accident MP news MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें