Advertisment

MP Rain Alert:मध्यप्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

MP Rain Alert 2025: मध्यप्रदेश का मौसम पिछले एक सप्ताह से मिला-जुला नजर आ रहा है। हालांकि, प्रदेश में अब दो ऐसे स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जो अगले तीन दिन तक जमकर पानी बरसाने वाले है।

author-image
sanjay warude
MP Rain Alert

MP Rain Alert

MP Rain Alert 2025: मध्यप्रदेश का मौसम पिछले एक सप्ताह से मिला-जुला नजर आ रहा है। हालांकि, प्रदेश में अब दो ऐसे स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जो अगले तीन दिन तक जमकर पानी बरसाने वाले है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश के जिले तरबतर होने वाली है। प्रदेश के 13 जिलों में आज यानी शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिनमें इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के कई जिलों पर फिलहाल मानसून मेहरबान है। इन इलाकों में 24 घंटे में करीब औसत ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

पश्चिम मध्यप्रदेश के धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा समेत अन्य जिले शामिल हैं।
पूर्व मध्यप्रदेश के हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं।

औसत से 22% ज्यादा बरसा पानी

मध्यप्रदेश में 1 जून से 28 अगस्त 2025 के बीच सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में, पूरे राज्य में दीर्घावधि औसत (Long Period Average) की तुलना में 22% ज्यादा पानी बरसा है।

Advertisment

पूर्वी मध्यप्रदेश

अब तक वास्तविक औसत 1011.3 एमएम बारिश रिकार्ड
अब तक की सामान्य 820.5 एमएम बारिश है।
ऐसे में औसत से अभी तक 23% अधिक बारिश दर्ज है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश

अब तक वास्तविक औसत 847.6 एमएम बारिश रिकार्ड
अब तक की सामान्य 697.4 एमएम बारिश है।
ऐसे में औसत से अभी 22% अधिक बारिश दर्ज है।

देखें मैप

MP Map 29 August 2025

MP Map 30 August 2025

MP Map 31 August 2025

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

MP OBC Reservation: 27% आरक्षण पर सभी दल एकमत, 13% होल्ड कैंडिडेट्स को एज लिमिट पूरी करने से पहले नौकरी दिलाने के प्रयास

MP OBC Reservation

MP Other Backward Classes (OBC) Reservation All Party Meeting Update: भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

weather update weather department alert Narmadapuram rain narmadapuram news MP Weather News mp rain alert MP news MP IMD Forecast Update monsoon 2025 Madhya Pradesh Rain madhya pradesh news jabalpur weather jabalpur news Indore rain Indore News hindi news heavy rainfall alert 29 August 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें