Advertisment

MP RAILWAY: अनलॉक होते ही यात्रियों की बढ़ी आवाजाही, रिजर्वेशन के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

MP RAILWAY: अनलॉक होते ही यात्रियों की बढ़ी आवाजाही, रिजर्वेशन के लिए करना पड़ रहा है इंतजारMP RAILWAY: Increased movement of passengers as soon as they are unlocked, waiting for reservation

author-image
Bansal News
MP RAILWAY: अनलॉक होते ही यात्रियों की बढ़ी आवाजाही, रिजर्वेशन के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

भोपाल। देशभर में कोरोना का कहर थमने लगा है। इसी बीच कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों की सुविधाओं को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। कोरोना का कहर थमते ही अब पटरी पर करीब 85 फीसद ट्रेनें वापस दौड़ने लगी है। इससे यात्रियों को राहत तो मिली है। लेकिन आवाजाही में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। कोरोना का कहर थमते ही यात्रयों ने अधिक संख्या में यात्राएं शुरू कर दी है। जिसके चलते ट्रेनों में लोगों को कन्फर्म टिकट तक नहीं मिल पा रहा है। मुंबई, प्रयागराज, गोरखपुर और चेन्नई की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा ऐसी ट्रेनें देखी जा रही है। जिसमें यात्रियों को कन्फर्म टिकट तक नहीं मिल पा रहा है। रेलवे के मुताबिक अगर इस तरह से स्थिति रही तो जल्द ही पटरियों पर 100 फीसदी ट्रेने दौड़ेगी।
बता दें कि कोरोना काल में रेल सेवाओं को कम कर दिया गया था। वहीं अब कोरोना मामलों में कमी आने के बाद एक बार फिर से रेलवे की सुविधाएं को शुरू कर दिया गया है।

Advertisment

इन ट्रेनों को पुन: शुरू किया
भोपाल स्टेशन से भोपाल-बीना मेमू, महामना एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, विध्यांचल एक्सप्रेस को पुन: शुरू कर दिया गया है। वहीं हबीबगंज स्टेशन से भोपाल एक्सप्रेस  के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी शुरू किया गया है।

कोरोना गाइडलाइन का किया जाएगा पालन

जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों की सुविधाएं जरूर चालू की जा रही है लेकिन इसमें कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। कोरोना को देखते हुए प्लेटफार्म पर यात्री के अलावा किसी को अनुमति नहीं है। इसके साथ ही यात्री को सफर के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। कोरोना के कहर से लोगों ने ट्रेन में सफर कम कर दिया था जिससे ट्रेने खाली चल रही थी। वहीं अब कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से कमी देखने के बाद रेल यात्रा को वापस शुरू कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश समाचार भोपाल समाचार Trains from Habibganj Trains from Bhopal trains for delhi Trains during corona period Trains train route diverted train passengers indian railways train cancelled today news Specialtrain will run between Bareilly-Lokmanya Tilak via Bhopal from July 10; Will stop at Bina" Special trains Special train railways railway route railway news Railway Minister Piyush Goyal Railway is going to provide big facility to its passengers railway breaking Pradesh Breaking Hindi northern railways Non Interlocking Work news for railway new special trains from july new special trains national MP Samachar in Hindi Mp Railway MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news madhya pradesh Madhya IRCTC route divert Indian Railways/IRCTC Indian Railways update news indian railways latest update Indian Railways Indian Railway special trains Indian Railway Catering & Tourism Corporation (IRCTC) Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Habibganj East Central Railway central railways cancelled train list Breaking News bhopal samachar Bhopal Railway News Bhopal Rail division bhopal news in hindi bhopal latest news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें