Advertisment

Holiday 2025: सरकारी कर्मचारियों को गदगद करने वाली सूचना, 1 दिन की छुट्टी लेकर, ले सकेंगे 5 दिन छुट्टियों का मजा

MP 2025 Holiday Calendar अगर नए साल में पांच दिनों के लिए कहां जाने की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल के महीने में जा सकते हैं।

author-image
Kushagra valuskar
Holiday 2025: सरकारी कर्मचारियों को गदगद करने वाली सूचना, 1 दिन की छुट्टी लेकर, ले सकेंगे 5 दिन छुट्टियों का मजा

MP 2025 Holiday Calendar: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने साल 2025 का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 68 ऐच्छिक और 22 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। कई हॉलिडे शुक्रवार और शनिवार को पड़ रही है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टियों को मजा मिलेगा। हालांकि कुछ त्योहार शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में अवकाश का लाभ थोड़ा किरकिरा भी होगा।

Advertisment

अगर आप नए साल में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे छुट्टियां मैनेज करें तो आज हम आपकी मदद करेंगे। साल 2025 में शनिवार और रविवार के अलावा 25 दिन विभिन्न महापुरूषों की जयंती पड़ेगी। जिससे सरकारी कर्मचारी तीन अवकाश ले सकते हैं।

5 दिन करेंगे मौज-मस्ती

अगर नए साल में पांच दिनों के लिए कहां जाने की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल के महीने में जा सकते हैं। 10 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके अगले दिन शुक्रवार है।
फिर शनिवार से सोमवार तक हॉलिडे है। सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती रहेगी। यदि आप 11 अप्रैल को छुट्टी लेते हैं तो पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी।

  • 10 अप्रैल, गुरुवार- महावीर जयंती
  • 11 अप्रैल, शुक्रवार- छुट्टी अगर ली
  • 12 अप्रैल, शनिवार
  • 13 अप्रैल, रविवार
  • 14 अप्रैल, सोमवार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Advertisment

एक साथ मिलेगी तीन छुट्टियां

इसके अलावा अप्रैल में शुक्रवार, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे को सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश है। इस तरह तीन दिन छुट्टी मिलेगी।

साल 2025 में त्योहार और छुट्टियां

  • 1 जनवरी- नया साल का दिन
  • 6 जनवरी- गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • 14 जनवरी- पोंगल
  • 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
  • 2 फरवरी- वसंत पंचमी
  • 12 फरवरी- गुरु रविदास जयंती
  • 19 फरवरी- शिवाजी जयंती
  • 23 फरवरी- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
  • 26 फरवरी- महाशिवरात्रि
  • 2 मार्च- रमजान प्रारंभ
  • 13 मार्च- होलिका दहन
  • 14 मार्च- होली
  • 28 मार्च- जमात-उल-विदा
  • 30 मार्च- चैत्रा सुखलाडी, गुडी पडवा
  • 31 मार्च- ईद
  • 6 अप्रैल- राम नवमी
  • 10 अप्रैल- महावीर जयंती
  • 13 अप्रैल- वैसाखी
  • 14 अप्रैल- अंबेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल- बहाग बिहू
  • 18 अप्रैल- गुड फ्राइडे
  • 20 अप्रैल- ईस्टर दिवस
  • 9 मई- रवींद्रनाथ टेगौर का जन्मदिन
  • 12 मई- बुद्ध पूर्णिमा
  • 7 जून- बकरीद
  • 27 जून- रथयात्रा
  • 6 जुलाई- मुहर्रम
  • 9 अगस्त- रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त- जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर- मिलाद-उन-नबी, ओणम
  • 22 सितंबर- शरदीय नवरात्र
  • 2 अक्टूबर- दशहरा
  • 7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 10 अक्टूबर- करवा चौथ
  • 20 अक्टूबर- दिपावली
  • 5 नवंबर- गुरु नानक जयंती

यह भी पढ़ें-

नए साल को बनाएं यादगार, ओरछा में जाकर परिवार के साथ करें न्यू ईयर का वेलकम, डबल होगा मजा

Advertisment

नए साल में पार्टी का है प्लान, रखें ये सावधानियां, नहीं तो होगा पुलिस एक्शन

bhopal news MP news holiday calender 2025 holiday 2025 mp holiday 2025 list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें