Advertisment

MP Primary Teacher Recruitment Joining : 30 नवंबर तक चलेगा शिक्षकों का सत्यापन! इस महीने और इस आधार पर मिलेगी नियुक्ति!

author-image
Preeti Dwivedi
MP Primary Teacher Recruitment Joining : 30 नवंबर तक चलेगा शिक्षकों का सत्यापन! इस महीने और इस आधार पर मिलेगी नियुक्ति!

भोपाल। mp-primary-teacher-recruitment-joining बीते सालों से शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीद्वारों mp teachers news का इंतजार धीरे—धीरे खत्म होने लगा है। mp sarkari naukri जी हां माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती आज यानि 21 नवंबर से शुरू हो गई है। इसके लिए भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय यानि (डीपीआई) DPI के निर्देश पर 6539 पदों के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रोविजनल सूची जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों का सत्यापन 21 से 30 नवंबर तक होगा।

Advertisment

इस आधार पर मिलेगी नियुक्ति —
आपको बता दें माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 में जो उम्मीदवार पास हुए हैं। उन्हें मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताए अनुसार 6539 पदों पर माध्यमिक शिक्षक की भर्ती होनी है। तो वहीं जनजातीय कार्य विभाग में 1539 पदों पर और स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार पदों पर भर्ती होगी।

इस विभाग में सबसे ज्यादा पद भर्ती —
आपको बता दें सबसे ज्यादा पद अंग्रेजी विषय के शिक्षक के हैं। इसके 3 हजार से ज्यादा पद पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। दोनों विभागों (जनजातीय और स्कूल शिक्षा) द्वारा रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 30 नवंबर तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफाइड करा सकते हैं।

इस तरह सत्यापन होगा -
स्थाई शिक्षक भर्ती-2018 की नियोजन प्रक्रिया के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के जो 4075 पदों पर भर्ती की जानी है उसके लिए दस्तावेज सत्यापन 11 से 17 नवंबर तक किए गए। तो वहीं माध्यमिक शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय दोनों विभागों से कुल 6539 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य आज यानि 21 से शरू हो गया है जो 30 नवंबर तक चलेगा। आपको बता दें इसमें चयनित उम्मीदवार को जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय व संभागीय स्तर पर संयुक्त संचालक के कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित तिथि में दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा कराना होगा। तभी आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी।

Advertisment

फरवरी 2023 तक प्रक्रिया चलेगी -
इसके लिए मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जो आदेश स्कूल शिक्षा विभाग को जारी किए हैं उसके अनुसार भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके बाद अगले साल यानि फरवरी 2023 में सभी को नियुक्ति आदेश दे दिए जाएंगे। इसके लिए यदि आप अधिक जानकारी और निर्देश—नियम जानना चाहते हैं तो इसके लिए बेवसाइट https://trc.mponline.gov.in पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। जिसे पहली ही 31 अक्टूबर 2022 को जारी ​कर दिया गया था।

होशंगाबाद सागर शहडोल मुरैना मध्यप्रदेश भोपाल टीकमगढ़ जबलपुर ग्वालियर उज्जैन इंदौर primary teacher eligibility test 2020 MP Teacher recruitment mp school education department orders circulars MP School Education Department MP Primary Teacher Eligibility Test 2020 MP news madhya pradesh news
Advertisment
चैनल से जुड़ें