Advertisment

MP Politics: दिग्विजय सिंह लेने जा रहे सन्यास? कही ये बात

author-image
deepak
MP Politics: दिग्विजय सिंह लेने जा रहे सन्यास? कही ये बात

MP Politics: कांग्रेस पार्टी को अब नया अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए है। खड़गे भले ही अध्यक्ष चुने गए लेकिन उनको लेकर कई तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई है। दरअसल, खड़गे की उम्र को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उम्र की चर्चा में ऐसा ही एक सवाल पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल रहे दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने अपने ही रोचक अंदाज में सवाल का जबाव दिया। दिग्विजय सिंह ने राजनीति से सन्यास को लेकर भी अपनी बात रखी।

Advertisment

जानकारी के अनुसार एक प्रमुख न्यूज चौनल से बातचीत करते हुए जब उनसे राजनीति से सन्यास को लेकर सवाल किया गया तो दिग्विजय सिंह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा की उनकी निकट भविष्य में राजनीति से संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी 75 वर्ष के है, वह साल 2026 तक राज्यसभा सांसद रहेंगे। तब तक वह 79 साल के हो जाएंगे। इसके बाद में तय करूंगा की मुझे राजनीति में आगे क्या करना है, क्या नहीं करना है।

खड़गे को बताया नौजवान

दिग्विजय सिंह ने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र को लेकर पार्टी का बचाव करते हुए 80 साल के खड़गे को नौजवान बताया। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि खरगे इस उम्र में कांग्रेस की दशा-दिशा बदलेंगे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा की ये भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक जरुर है, लेकिन चुनाव जीतो यात्रा नहीं है। यात्रा का उद्देश्य आर्थिक असमानता को कैसे ठीक करें। धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों को बांटे जाने के खिलाफ भारत जोड़ना है।

राजनीतिक समाचार राजनीति मल्लिकार्जुन खड़गे दिग्विजय सिंह स्टेटमेंट दिग्विजय सिंह न्यूज दिग्विजय सिंह का बयान दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष Shivraj Singh rahul gandhi Politics News Politics political news mp politics mp political news MP news mallikarjun kharge news Mallikarjun Kharge Mallikar Singh Kharge madhya pradesh news MADHYA PRADESH HINDI NEWS madhya pradesh chhattisgarh politics Madhya Pradesh Chhattisgarh Political News Indore News indore Digvijay Statement about Mallikarjun Kharge Digvijay Singh. Politics Digvijay Singh Statement about Political Sannyasa Digvijay Singh Statement about Mallikarjun Kharge Digvijay Singh statement Digvijay Singh Sannyasa Digvijay Singh Political Sannyasa Digvijay Singh Mallikarjun Kharge Digvijay Singh in indore Digvijay Singh diggi raja diggi Congress president
Advertisment
चैनल से जुड़ें