Advertisment

MP Politics : कांग्रेस को बड़ा झटका; इस नेता ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 70 साल से जुड़ा था परिवार

author-image
Bansal News
MP Politics : कांग्रेस को बड़ा झटका; इस नेता ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 70 साल से जुड़ा था परिवार

भोपाल। हुज़ूर विधानसभा की खजूरी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटेल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विधायक रामेश्वर शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केदार मंडलोई की उपस्थिति में दिनेश पटेल ने सेकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पटेल का परिवार पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। दिनेश पटेल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान व विकास पुरुष, हिन्दुओं की बात मुखरता से रखने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है।

Advertisment

खजूरी में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया, आज वह कांग्रेस खुद काल्पनिक हो रही है। यह देश श्रीराम का है। परिवेश श्रीराम का है। उस देश में कांग्रेस ने श्रीराम के जन्मस्थली पर उनका मंदिर मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए नहीं बनने दिया। हमारे श्रीराम लला को टेंट में रखने वाले ये कांग्रेसी आज हिन्दुओं को जय श्रीराम का नारा कैसे लगाना है, यह सिखा रहें है। भाजपा अपने संकल्पों के लिए पहचानी जाती है, जो संकल्प हमने लिए सही समय आने पर उनको पूरा करने में हमने देर नहीं की।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। किसान सम्मान निधि हो या उज्ज्वला गैस का कनेक्शन हो, प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो या श्रीराम का मंदिर निर्माण यह सब कुछ नरेंद्र मोदी करा रहे हैं। किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास में जुटी हुई है। विकास के नए संकल्पों के साथ देश और प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, इसके पीछे करोड़ों देश वासियों की शुभकामनाएं व आशीर्वाद है।

कांग्रेस का विचार "बदला", भाजपा का "सामाजिक बदलाव''- रामेश्वर

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का विचार ही बदला है उनके इस विचार को 18 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में पूरे प्रदेश ने अनुभव किया । भारतीय जनता पार्टी बदला नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए काम करती है। विकास सुशासन हमारी प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन मे बदलाव ही हमारे जीवन का अंतिम लक्ष्य है।

Advertisment

दिनेश पटेल के साथ ये भी हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में सम्मिलित हुए दिनेश पटेल के साथ ओम प्रकाश पटेल, उपसरपंच प्रीतम मेवाड़ा, संतोष गोस्वामी, राकेश मेवाड़ा, रवि परिहार, जितेंद्र मेवाड़ा, जितेंद्र सेन, सूरज विश्वकर्मा, मान सिंह विश्वकर्मा, पप्पू महाराज, रमेश मालवीय, भगवत सिंह सहित लगभग 400 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

कांग्रेस को बड़ा झटका sarpanch representative Politics membership Khajuri Gram Panchayat Huzur Assembly Dinesh Patel Congress party bhopal Bharatiya Janata Party
Advertisment
चैनल से जुड़ें