Advertisment

MP Politics : उमा भारती करेंगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सम्मान

MP Politics : उमा भारती करेंगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सम्मान MP Politics Uma Bharti will honor Chief Minister Shivraj Singh vkj

author-image
deepak
MP Politics : उमा भारती करेंगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सम्मान

MP Politics : मध्य प्रदेश में शराब नीति के बदलाव की घोषणा के बाद से प्रदेश की सियासत से गायब चल रही उमा भारती आज को भोपाल में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का सम्मान करेंगी। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती बीते महीनों से शराब नीति को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मुखर थी। अपने अभियान को लेकर उमा भारती शराब की दुकान को देखकर ही पत्थर मार रही थीं तो वहीं बीते दिनों उन्होंने मधुशाला को गौशाला के रूप में तब्दील कर दिया था।

Advertisment

उमा भारती के अभियान से परेशान शिवराज सरकार को आखिरकार उमा भारती के सामने झुकना ही पड़ा और बीते दिनों राज्य की शराब आबकारी नीति में बदलाव किया गया। इस बदलाव के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती काफी संतुष्ट नजर आईं। शराब नीति के बदलाव को लेकर उन्होंने बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान करने का प्लान बनाया था, लेकिन सीधी में हुए बस हादसे के बाद शिवराज सिंह चौहान के आग्रह के बाद यह सम्मान टाल किया गया।

उमा से आशीर्वाद लेने गए थे शिवराज

शनिवार को राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम उमा भारती प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान करने जा रही है। बता दें कि शराब नीति में बदलाव के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम उमा भारती के निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान उमा भारती ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया था।

mp update mp politics mp Liquor Policy mp government mp bjp liquor shop liquor latest news in hindi latest mp news hindi news former CM Uma Bharti cm shivraj singh chauhan bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें