Advertisment

MP Politics: कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा...

MP Politics: कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा... mp-politics-sadhvi-pragya-furious-at-congress-leaders-said-if-you-become-ravana-you-will-have-to-kill

author-image
Bansal News
MP Politics: कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा...

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गणेश चौक टीलारामपुरा पर रात को महाआरती में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा समेत पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जमकर निशाने पर लिया। साध्वी प्रज्ञा ने पीसी शर्मा का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस का एक विधायक है शर्मा। बुढ़ापा आ गया, लेकिन सच बोलना नहीं सीखा। साध्वी ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि मैं कहती हूं बुढ़ापे में तो आदमी सुधार जाए। ब्राह्मण कुल में जन्म लिया तो ब्राह्मण बने रहो, अच्छे काम करो। रावण के रास्ते चलोगे तो वध करना आवश्यक हो जाएगा। और रामजी कर भी क्या सकते हैं। मजबूरी हो जाएगी। महिला का अनादर करोगे, अपमान करोगे तो प्रभु राम को सीता मैया को लाने के लिए रावण का वध करना ही पड़ेगा।

Advertisment

न्याय नारी शक्ति को मिलेगा। तुम्हारे प्रपंच करने से कुछ होने वाला नहीं है। तुम प्रपंच करके थोड़ी बहुत शान शौकत दिखा लोगे। जो जैसा कर्म करेगा उसे वैसा फल मिलेगा। यह सुनिश्चित है। इसलिए कह रहे है कि सुधार जाओ। नारी शक्ति को बदनाम करने के लिए तुम्हें दंड कुदरत ही देगी। यह प्रक्रृति ही देगी। जीने लायक नहीं छोड़ेगी। बता दें कि प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज चल रही है। ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी जोरों पर है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज teela jamalpura sadhwi pragya pragya thakur Pragya Pradesh Breaking Hindi pc sharma MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today maharti me boli sadhwi pragya Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Breaking News bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें