Advertisment

MP Politics: प्रदेश में नेहरू को लेकर सियासत तेज, सारंग ने दिया बयान तो बिफरे कांग्रेसी, कह दी यह बड़ी बात

MP Politics: प्रदेश में नेहरू को लेकर सियासत तेज, सारंग ने दिया बयान तो बिफरे कांग्रेसी, कह दी यह बड़ी बात MP Politics: Politics intensified in the state about Nehru, Sarang gave a statement, then Congressmen were upset, said this big thing

author-image
Bansal News
MP Politics: प्रदेश में नेहरू को लेकर सियासत तेज, सारंग ने दिया बयान तो बिफरे कांग्रेसी, कह दी यह बड़ी बात

ग्वालियर। प्रदेश में नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। हाल में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी के चर्चों के बाद इसी तरह का एक और मामला प्रदेश में गर्माने लगा है। दरअसल यह मामला देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (First PM Jawahar Lal Nehru) को लेकर शुरू हुआ है। हाल ही में भाजपा नेता और शिवराज सरकार में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwas Sarang) ने नेहरू को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर सियासी गलियारों में बयानबाजी और पलटवार का दौर शुरू हो गया है। सारंग के बयान के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्वमंत्री डॉ. गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) ने भी पलटवार किया है। गोविंद सिंह (Congress Leader Govind Singh) ने सारंग के बयान की निंदा करते हुए उन्हें छोटे मुंह बड़ी बात करने वाला तक बता दिया। अब कांग्रेस के नेता सारंग के बयान की निंदा कर रहे हैं।

Advertisment

यह है पूरा मामला...
दरअसल प्रदेश में होने वाले उपचुनावों (MP Upchunav) को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं बयानबाजी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है। हाल ही में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि प्रदेश समेत पूरे देश में जो मंहगाई बढ़ी है वह पूर्व पीएम नेहरू की गलती के कारण बढ़ी है। सारंग ने अपने बयान में कहा था कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Javahar Lal Nehru) ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था उसी से देश की मंहगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश में गलत तरीके से औद्योगीकरण को लागू किया। इसी कारण आज मंहगाई के हालात बन रहे हैं।

सारंग के बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। सारंग के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सारंग की मानसिकता पर मुझे बेहद दुख होता है। पूर्व पीएम नेहरू पर सारंग (Sarang) जैसे नेता का बयान छोटे मुंह बड़ी बात करने जैसा है। गोविंद सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई। पंडित नेहरू ने जितना संघर्ष और देश सेवा की है, उतनी तो सारंग की उम्र भी नहीं है। देश के पहले प्रधानमंत्री के लिए इतनी हल्की बात करना निंदनीय है। बता दें कि प्रदेश समेत पूरे देश में इन दिनों मंहगाई चरम पर है। रोजाना तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज पंडित जवाहर लाल नेहरू Pradesh Breaking Hindi Pandit Jawaharlal Nehru MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya inflation Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Guilty Dr. Govind Singh Cabinet Minister Vishwas Sarang
Advertisment
चैनल से जुड़ें