Advertisment

MP Politics: मप्र में तेज हुई घुटना तोड़ पॉलिटिक्स, दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद छावनी में बदला रामेश्वर शर्मा का घर

MP Politics: मप्र में तेज हुई घुटना तोड़ पॉलिटिक्स, दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद छावनी में बदला रामेश्वर शर्मा का घर mp-politics-politics-intensified-in-mp-rameshwar-sharmas-house-changed-to-cantonment-after-digvijay-singhs-warning

author-image
Bansal News
MP Politics: मप्र में तेज हुई घुटना तोड़ पॉलिटिक्स, दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद छावनी में बदला रामेश्वर शर्मा का घर

भोपाल। मप्र में सियासत बवाल अपने उफान पर है। भाजपा और कांग्रेस फायरब्रांड नेता रामेश्वर शर्मा और दिग्विजय सिंह के बीच बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर बयानबाजी के बाद रामेश्वर शर्मा ने अपने घर राम भजन का कार्यक्रम आयोजित किया है। इस आयोजन में दिग्विजय सिंह ने भी पहुंचने की योजना बनाई थी। हालांकि दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद रामेश्वर शर्मा के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है। पुलिस ने रास्ते में बेरिकेट्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। रामेश्वर शर्मा के घर के अंदर नाकेबंदी के बीच राम लला के भजन किए जा रहे हैं। मप्र के सियासी रंगमंच पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच घुटना-तोड़ पॉलिटिक्स लगातार जारी है।

Advertisment

क्या है पूरा मामला...
बता दें कि भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने भाषणों में कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान शर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना। इस बयान के बाद मप्र की राजनीति गरमा गई थी। रामेश्वर शर्मा के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी पलटवार किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूँ. हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा। इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने अपने घर पर रामधुन का आयोजन कराया था। इस रामधुन में दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों समेत शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन रामेश्वर शर्मा के घर जाने वाले रास्ते पुलिस ने बंद कर दिए थे। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर घर वापसी कर ली है। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि हिंसा पर अहिंसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कांग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण, धन्यवाद।

rameshwar sharma hindutva politics Rameshwar Sharma ram dhun digvijay singh ram bhakt mp politics MP news mp hindutva politics MP madhya pradesh politics madhya pradesh news Madhya Pradesh ki khabre madhya pradesh chhattisgarh politics news madhya pradesh chhattisgarh politics madhya pradesh hindutva politics digvijay singh digvijay singh vs rameshwar sharma Digvijay Singh digvijay challenges rameshwar sharma Congress leader Digvijay Singh bjp rameshawar sharma bjp mla rameshwar sharma
Advertisment
चैनल से जुड़ें