Advertisment

MP Politics: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर कमलनाथ, स्थानीय नागरिकों से की बात, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज

MP Politics: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर कमलनाथ, स्थानीय नागरिकों से की बात, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज MP Politics: Kamal Nath visits flood-affected areas of the state, talks to local citizens, BJP minister taunts

author-image
Bansal News
MP Politics: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर कमलनाथ, स्थानीय नागरिकों से की बात, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज

शिवपुरी। प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर जिले में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। इन जिलों के कई गांव पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। यहां बीते दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अब इन क्षेत्रों में बारिश का कहर थमने के बाद पानी का स्तर घट रहा है। वहीं मलबे से लोगों के शव निकल रहे हैं। हाल ही में सीएम शिवराज सिंह ने पूरे बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया था। अब शनिवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ भी बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गए हैं। आज सुबह साढ़ नौ बजे कमलनाथ ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद ग्वालियर से दतिया तक उन्होंने हवाई दौरा किया है। दतिया में रुककर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर वर्तमान स्थिति और नुक़सान की जानकारी ली है।

Advertisment

कमलनाथ दतिया के क्षेत्रों का दौरा कर शिवपुरी के लिए निकल गए हैं। यहां पहुंचकर भी कमलनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। शिवपुरी के बाद कमलनाथ श्योपुर के निकल जाएंगे। वहीं भाजपा के मंत्री तुलसी सिलावट ने कमलनाथ के दौरे पर तंज कसा है। सिलावट ने कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित गांवों का पहले ही दौरा कर लिया है। ऐसे में कमलनाथ के दौरा का क्या औचित्य है। सिलावट ने कहा कि जब कमलनाथ सीएम थे तब बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने नहीं गए थे। सिलावट ने कहा कि अगर कमलनाथ को सच में दौरा करना था तो हवाई जहाज से नहीं बल्कि सीएम शिवराज की तरह कार से दौरा करना था। जैसे सीएम शिवराज सिंह गांव के चप्पे-चप्पे गए हैं, वैसे ही कमलनाथ को भी जाना चाहिए।
सीएम शिवराज सिंह ने भी किया था दौरा

सीएम शिवराज सिंह ने किया था दौरा...
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर दौरा किया था। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया था। वहीं राशन भी लोगों को दिलाया गया है। गौरतलब है प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर जिले में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। ग्वालियर चंबल संभाग और शिवपुरी (Heavy Rain In MP) में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। नदियों और भरे हुए स्थानों का पानी निकलने के बाद मलबे से लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। जैसे-जैसे बाढ़ (Flood In Moorena) का पानी निकाला जा रहा है तबाही का मंजर भी दिखने लगा है। प्रशासन अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है। इनमें शिवपुरी (Heavy Rain In MP) में 11, श्योपुर में छह और मुरैना में तीन लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा भिंड और दतिया (Flood In Gwalior Sambhag) में भी बाढ़ के कारण हुई मौतों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुरैना की क्वारी नदी का पानी उतरने लगा है। यहां भारी बारिश में कई मकान गिर गए हैं। इसके साथ ही करीब 50 गांव की बिजली भी पूरी तरह खराब हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की 37 सड़कें अभी भी पानी में डूबी हैं। तीन पुल क्षतिग्रस्त होने से उन पर यातायात बंद है। वहीं शिवपुरी (Flood IN Shivpuri) जिले के करीब 36 गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 11 लोगों की जान चली गई है। हजारों हैक्टेयर फसल का भी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी भी दी जा रही है। इसी के चलते यहां सेना की टुकड़ियों को अभी रोक लिया गया है।

Advertisment
श्योपुर मुरैना मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश में बाढ़ मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल में मौसम भोपाल में गर्मी भोपाल में अगस्त का मौसम भोपाल बारिश ग्वालियर चंबल में बाढ़ winter weather update Madhya Pradesh weather news weather in Bhopal summer season Summer in Bhopal sindh river flood shyopur me bhari barish shyopur jalmagan shivraj singh chauhan shivpuri news Shivpuri Flood shivpuri sheopur news sheopur flood Sheopur Rain Live Updates Rain in MP Rain in Madhya Pradesh rain in Gwalior Chambal rain halted train rain alert in mp Pradesh Breaking Hindi MP Weather News mp weather alert MP Samachar in Hindi mp rain news mp rain MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp government mp former cm kamalnath mp flood MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP morena news Morena MADHYA PRADESH weather madhya pradesh rain news today Madhya Pradesh Rain News Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya lives lost in floods in Gwalior Chambal region kamalnath IMD hot weather hot wave Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Heavy Rain In Mp heavy rain in gwalior chambal area heavy rain in bhind heavy flood Gwalior News Gwalior Chambal heavy rain gwalior chambal flood gwalior chambal area Gwalior guna flood Flood Sindh river in Bhind flood Madhya Pradesh flood in mp Flood in Gwalior Chambal Zone Flood in Gwalior Chambal flood Gwalior Chambal flood Datia news Congress cm shivraj visit Gwalior Chambal CM Shivraj Singh chambal river flood Chambal river chambal and sindh river flood bodies found in rubble bjp bhind highlights Bhind beautiful weather 134 villages in Bhind in danger of flood
Advertisment
चैनल से जुड़ें