MP Politics: कांग्रेस में शामिल हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता, पीसीसी चीफ ने दिलाई सदस्यता

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस, अपनी पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए अभियान भी चला रही है। इसी अभियान के तहत आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
किसानों को पार्टी से जोड़ने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज किसान कांग्रेस सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने किसानों स पार्टी में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जल्द ही मध्यप्रदेश आएंगी मैंने उन्हें मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम कुलझरिया अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।
"जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" pic.twitter.com/9DkCwx3ymN
— MP Congress (@INCMP) December 22, 2021