Advertisment

MP Politics: गृहमंत्री नरोत्तम से मिले कांग्रेस नेता अजय सिंह, राजनीतिक हलचल तेज...

MP Politics: भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल! गृह मंत्री के साथ हुई 40 मिनट तक बैठक... mp-politics-congress-leader-ajay-singh-rahul-to-join-bjp-40-minutes-meeting-with-home-minister

author-image
Bansal News
MP Politics: गृहमंत्री नरोत्तम से मिले कांग्रेस नेता अजय सिंह, राजनीतिक हलचल तेज...

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव की चर्चा तेज है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने नेताओं ने तैयारी तेज कर दी है। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पू्र्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की भाजपा में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी वजह अजय सिंह की प्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तमि मिश्रा के साथ बंद कमरे में चली 40 मिनट की बैठक है। दरअसल हाल ही में नरोत्तमि मिश्रा और अजय सिंह की बंद कमरे में 40 मिनट बैठक हुई है।

Advertisment

हालांकि दोनों नेताओं ने ही इस बैठक के बारे में बोलने से मना कर दिया है। इस बैठक के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अजय सिंह राहुल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता अजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से फोन पर बात की थी और मिलने का समय लिया था। इसके बाद सोमवार को अजय सिंह चार इमली स्थित बंगले पर नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे थे। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस मामले पर बोलने से इंकार कर दिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अजय सिंह सौजन्य भेंट करने आए थे।

इसलिए लगाए जा रहे कयास...
बता दें कि अजय सिंह राहुल को कमलनाथ से अलग माना जाता है। इसकी वजह उनके बयान हैं। इससे पहले अजय सिंह राहुल कार्यप्रणाली को लेकर बयान दे चुके हैं। बीते दिनों अजय सिंह ने कहा था कि विंध्य पर अपनी अक्षमता का ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए। इससे एक तो विंध्य का अपमान होता है। वहीं दूसरा पार्टी के पुराने नेता और कार्यकर्ता इससे निराश हो जाते हैं। 2020 में सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं, बल्कि कमलनाथ खुद थे। इस बयान के बाद से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। अब नरोत्तम के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद अब अजय सिंह के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज satna news today satna news mp satna news live Pradesh Breaking Hindi narottam mishra MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi mp politics MP News in Hindi today MP news mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya HOME PAGE NEWS Home Minister Hindi News Madhya Pradesh Ajay singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें