Advertisment

MP Political News : मानहानि मामले में कोर्ट से बाहर निकले दिग्विजय, कहा मैंने जमानत मांग ली है

MP Political News : मानहानि मामले में कोर्ट से बाहर निकले दिग्विजय, कहा मैंने जमानत मांग ली है MP Political News : digvijay-came-out-of-court-in-defamation-case-said-i-have-sought-bail-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Political News : मानहानि मामले में कोर्ट से बाहर निकले दिग्विजय, कहा मैंने जमानत मांग ली है

भोपाल। MP Political News : भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मानहानि के मामले में दिग्विजय सिंह को जमानत दे दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर 4 राज्यों में मानहानि के केस चल रहे हैं। जिनके मैं जवाब दे रहा हूं। क्योंकि इनके पास कुछ नहीं है। मैंने जमानत करा ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2014-15 और बाद में पत्र लिखे। जिन पर अब मानहानि के केस दर्ज हो रहे हैं। इस मामले में मैंने CBI इन्वेस्टिगेशन की मांग की थी। लेकिन उस समय हुई नहीं। कई लोग ऐसे हैं जो आरोपी और एक्यूज्ड हैं। आज तक सरकार ने उनको हटाया नहीं। बता दें कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।

Advertisment

क्या था आरोप —
आपको बता दें वीडी शर्मा का आरोप था कि दिग्विजय सिंह ने 4 जुलाई 2014 को मीडिया के सामने आरोप लगाए थे। वीडी शर्मा ने RSS और व्यापमं के बीच में बिचौलिए का काम किया है। इस पर वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ 5 दिसंबर 2022 को मानहानि का केस दर्ज कराया था।

कल होना था दिग्विजय सिंह को कोर्ट में पेश mp news 

दिग्विजय की तरफ से वकील ने अदालत में न आने की अर्जी लगाई थी। जिसमें उन्होंने राज्यसभा सत्र में शामिल होने का हवाला देकर पेश न होने पर असमर्थता जताई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आज आने पेश होने के लिए कहा था। आपको बता दें मामले में पहले भी 3 बार पेशी पर दिग्विजय सिंह नहीं आए ​थे।

MP Breaking News MP news mp hindi news today mp news BD SHARMA NEWS bhopal jila court news digvijay singh nes
Advertisment
चैनल से जुड़ें