Advertisment

MP Rajnitik Niyukti 2025: निगम, मंडल और बोर्ड के खाली पदों जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, सूची तैयार

Madhya Pradesh Political Appointment 2025 Update: मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और बोर्ड के 40 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। संगठन अब इसकी सूची तैयार कर चुका है। इन नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

author-image
sanjay warude
MP Rajnitik Niyukti 2025

MP Rajnitik Niyukti 2025

Madhya Pradesh Political Appointment 2025 Update: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में निगम (Corporations), मंडल (Guilds) और बोर्ड (boards) के 40 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। करीब पिछले डेढ साल से इन पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों (political appointments) की तैयारी चल रही।

Advertisment

दिसंबर 2023 में सरकार के गठन के बाद बाद विभिन्न निगम और मंडलों के अध्यक्षों अन्य को हटा दिया गया था। संगठन अब इसकी सूची तैयार कर चुका है। जल्द इन पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां (political appointments) होगी। इन नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इसमें प्रदेश के पूर्व मंत्री (Former Minister), पूर्व संगठन मंत्री (Former Organization Minister) और एमएलए (MLA) समेत अन्य को जिम्मेदारी मिलेगी।

केंद्र से नियुक्तियों पर मंजूरी मिली

गुरुवार को सीएम हाउस पर बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (State President Hemant Khandelwal) और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा (State Organization General Secretary Hitanand Sharma) में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि केंद्र से इन नियुक्तियों पर मंजूरी मिली है। जिसके तहत अब जल्द नामों को अंतिम रूप देकर सूची जारी की जाएगी।

संगठन में नए चेहरों को मिलेगी जगह

कॉलेजों की जनभागीदारी समिति (Public Participation Committee) और निकायों में एल्डरमैन (Bodies Aldermen) जैसे पदों के लिए भी सूची बनाई है। इन नामों पर भी जल्द घोषणा की जाएगी। राजनीतिक नियुक्तियों (political appointments) के बाद संगठन के खाली पदों पर नए कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें: MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 डि​स्ट्रिक्ट्स में ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

कुसमारिया को ओबीसी की जिम्मेदारी

पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया (Former Minister Ramkrishna Kusmaria) को मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग (MP Backward Classes Welfare Commission) का अध्यक्ष और मौसम बिसेन (Mausam Bisen) को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को ही इनकी घोषणा की गई थी।

सूची में ये प्रमुख नाम

- पूर्व मंत्री रामनिवास रावत (Former ministers Ramniwas Rawat), अरविंद भदौरिया (Arvind Bhadoria), अंचल सोनकर (Anchal Sonkar), कमल पटेल (Kamal Patel), उमाशंकर गुप्ता (Umashankar Gupta)

Advertisment

- पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ (Former organization minister Shailendra Barua), आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari), वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन (currently state vice president Shyam Mahajan), प्रदेश मंत्री केशव भदौरिया (state minister Keshav Bhadauria), जयपाल सिंह चावड़ा (Jaipal Singh Chawda), विजय दुबे (Vijay Dubey)

- एमपी के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया (MP MLAs Yashpal Singh Sisodia), ध्रुवनारायण सिंह (Dhruv Narayan Singh), केके त्रिपाठी (KK Tripathi), राकेश गिरी (Rakesh Giri), दिलीप शेखावत (Dilip Shekhawat), पं. रमेश दुबे (Pt. Ramesh Dubey)

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 
Advertisment

CM Mohan Yadav: फैक्ट्रियों में काम करने पर युवकों को मिलेंगे ₹5000, बहनों को ₹6000, CM मोहन यादव-अब पलायन की जरूरत नहीं

CM Mohan Yadav

MP Rojgar Protsahan Yojana 2025: मध्यप्रदेश में रोजगार परम फैक्ट्रियों में काम करने पर युवकों को 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेंगी। बहनों को 6000 रुपए दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

hindi news MP news MP-MLA MP Political Appointment Rajnitik Niyukti 2025 MP Nigam MP Mandal MP Rajnitik Niyukti 2025 Madhya Pradesh Political Appointment 2025 Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें