Advertisment

MP Police : इस SI ने किराए के मकान में लगाई फांसी

author-image
Bansal News
MP Police : इस SI ने किराए के मकान में लगाई फांसी

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक एसआई ने शुक्रवार शाम फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने वाले SI का नाम अशोक शुक्ला बताया जा रहा है। हलांकि, एसआई से यह कदम क्यों उठाया इसके कारण का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। एसआई भानपुरा थाना में पदस्थ थे। खबर मिलते ही भोपाल से उनके परिजन भानपुरा के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक मंदसौर जिले के भानपुरा थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला ने भानपुरा में किराए के मकान में फांसी लगा ली है। वह आर्मी से रिटायर होकर 2017 की बेंच में सबइंस्पेक्टर बने थे। जैसे ही उनके परिजनों को यह जानकारी लगी तो घर में मातम पसर गया। भोपाल से उनके परिजन तुरंत ही भानपुरा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

madhya pradesh mp police Mandsaur SI committed suicide by hanging SI hanged SI hanged himself in a rented house suicide by hanging एसआई ने फांसी लगाई
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें