Advertisment

MP Police Vacancy: एमपी पुलिस में 7500 सिपाहियों, 500 ऑफिस स्टाफ पदों पर होगी भर्ती, पीएचक्यू के प्रस्ताव को हरी झंडी

MP Police Vacancy 2025: मध्यप्रदेश गृह विभाग में 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती का दरवाजा खुल गया है। इसमें 7500 सिपाहियों और 500 ऑफिस स्टाफ के पोस्ट शामिल हैं।

author-image
Kushagra valuskar
MP Police Vacancy: एमपी पुलिस में 7500 सिपाहियों, 500 ऑफिस स्टाफ पदों पर होगी भर्ती, पीएचक्यू के प्रस्ताव को हरी झंडी

MP Police Vacancy 2025: मध्यप्रदेश गृह विभाग में 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती का दरवाजा खुल गया है। इसमें 7500 सिपाहियों, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पोस्ट शामिल हैं। ऐसे में आठ साल बाद सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होगी। पुलिस हेडक्वार्टर की चयन एवं भर्ती शाखा के प्रयासों के बाद गृह विभाग ने एसआई पदों के भर्ती नियमों में संशोधन किया है।

Advertisment

राज्य शासन ने 30 जनवरी को ऑफिस स्टाफ की भर्ती को अनुमति दे दी है। 7500 सिपाहियों की भर्ती को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पद संभालने के समीक्षा की। उन्होंने पाया कि एमपी पुलिस के पास फिलहाल बल सिर्फ एक लाख है। वहीं, 25 हजार पद रिक्त हैं। हर साल 500 से 700 पुलिसकर्मी रिटायर्ड हो रहे हैं।

गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के नियमों में संशोधन किया है। इनमें एसआई रेडियो, आयुध, फोटो और फिंगर प्रिंट शामिल हैं। इन पदों के लिए 38 साल तक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

7500 पद पर सिपाही भर्ती होंगे

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 18 हजार सिपाही पद रिक्त हैं, जिनमें से 7500 पोस्ट पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा है। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें लिखित परीक्षा के रिजल्ट पेंडिंग है।

Advertisment

सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पद

एमपी में 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती हुई थी। फिलहाल 1200 से ज्यादा पद रिक्त हैं। भर्ती नियमों में संशोधन लंबित था, हालांकि अब अधिसूचना जारी होने के बाद 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

स्टेनोग्राफर और एएसआई पदों पर पिछले 8 साल से भर्ती नहीं हुई। पुलिस मुख्यालय ने 1 जनवरी को प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद शासन ने मंजूरी दी। अब 100 स्टेनोग्राफर और 400 एएसआई पदों पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें-

MP Police में निकलेगी बंपर वैकेंसी: SI के 500 पदों पर होगी भर्ती, महिला को मिलेगा 35 फीसदी रिजर्वेशन का लाभ

Advertisment

publive-image

पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। मध्यप्रदेश सरकार सात साल बाद उप निरीक्षक यानी एसआई के पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती एमपी लोक सेवा आयोग की तर्ज पर की जाएगी। इसके लिए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

MP Sarkari naukri MP Police Recruitment mp police bharti MP Police Vacancy Madhya Pradesh police jobs मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें