/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/salute.webp)
मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अब सांसद-विधायकों को भी सैल्यूट करना होगा. इसके लिए DGP कैलाश मकवाना ने आदेश जारी किया है... आदेश में DGP ने कहा कि सभी सांसद, विधायकों को सरकारी कार्यक्रम या सामान्य मुलाकात के दौरान उनका अभिवादन वर्दीधारी अधिकारी और कर्मचारी सैल्यूट करके करेंगे... किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ शिष्ट व्यवहार में कमी नहीं होनी चाहिए...DGP कैलाश मकवाना ने आदेश में कहा कि सांसद और विधायक मिलने आएं तो पुलिस अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर उनसे मुलाकात कर बात सुननी होगी... अगर सांसद और विधायक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मोबाइल पर जन समस्या को लेकर संपर्क करते हैं तो अधिकारी-कर्मचारी की पूर्ण रूप से जिम्मेदारी होगी कि... वह संवाद के दौरान उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनें और सम्मानजनक व्यवहार करें....
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us